फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   interest earned on money in the PF

'पीएफ में रखे पैसों पर ब्याज मिले या पूरे पैसे दे दिए जाएं'

Sun, 28 Feb 2016 10:46 PM IST
एजेंसी / नई दिल्ली
एजेंसी / नई दिल्ली Updated Sun, 28 Feb 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
interest earned on money in the PF

आरएसएस समर्थित भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) सहित ट्रेड यूनियनों ने मांग की है कि बेरोजगार अंशधारकों को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) या तो पीएफ के पूरे पैसे निकालने की अनुमति दे या खाते में पड़े पैसों पर ब्याज का भुगतान करे।

विज्ञापन


इंडियन नेशनल ट्रेट यूनियन कांग्रेस के उपाध्यक्ष और ईपीएफओ के एक ट्रस्टी अशोक सिंह ने कहा, ‘हम श्रम मंत्रालय से यह मांग करेंगे कि नये नियमों के अनुसार, ईपीएफओ बेरोजगार अंशधारकों को या तो पीएफ में पड़े पूरे पैसों का भुगतान करे या जमा पैसों पर ब्याज का भुगतान करे।’
विज्ञापन


इसी महीने ईपीएफओ ने पीएफ में जमा पैसों की निकासी के नियम कड़े कर दिए हैं। अब दो महीने की बेरोजगारी के बाद अंशधारक अपने योगदान और ब्याज के सिर्फ 90 प्रतिशत की निकासी कर सकते हैं। इससे पहले, दो महीने की बेरोजगारी के बाद उन्हें पूरे पैसे निकालने की अनुमति थी। हालांकि, ईपीएफओ के नए नियम उन महिला कर्मचारियों पर लागू नहीं होते जो शादी, गर्भावस्था या बच्चे के जन्म के बाद इस्तीफा देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed