{"_id":"fbe66e92-5c13-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"infosys-profit-more-than-expectation","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनफोसिस को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इनफोसिस को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Fri, 11 Jan 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दिग्गज आईटी कंपनी इनफोसिस ने उम्मीद से बेहतर नतीजे पेश कर बाजार को एक बार फिर चौंका दिया है। अनुमानों के विपरीत कंपनी ने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में 2,369 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। हालांकि, सालाना आधार पर इसमें कुछ गिरावट आई है, क्योंकि पिछले वित्त वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,372 करोड़ रुपये रहा था। इसके साथ ही कंपनी की आय भी 5.7 फीसदी बढ़कर 10,424 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है, जोकि पिछले वित्त की तीसरी तिमाही में 9,858 करोड़ रुपये रही थी।
विज्ञापन
बेहतर तिमाही नतीजों को देखते हुए कंपनी ने चालू वित्तवर्ष के लिए अपनी आय के अनुमान को 734 करोड़ डॉलर से बढ़ाकर 745 करोड़ डॉलर कर दिया है। उम्मीद से ज्यादा मुनाफे का बाजार में कंपनी के शेयरों पर काफी अच्छा असर दिखाई दिया और शुरुआती कारोबार के दौरान इसमें 10 फीसदी तक का उछाल देखा गया।
विज्ञापन
वित्त वर्ष 2013 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस की डॉलर में कमाई 6.7 फीसदी बढ़कर 191.1 करोड़ रही। इससे पिछली तिमाही में यह179 करोड़ डॉलर रही थी। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इंफोसिस का डॉलर ईपीएस 0.75 डॉलर से बढ़कर 0.76 डॉलर रहा। तिमाही आधार पर इंफोसिस का एबिट 2,597 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,677 करोड़ रुपये रहा। बेहतर नतीजों और बाजार के हालात को देखते हुए कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में रुपये में अपनी आय के अनुमान को 39,582 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 40,746 रुपये कर दिया है।
विज्ञापन
कंपनी के सीएफओ राजीव बंसल का कहना है कि तीसरी तिमाही के दमदार नतीजे कंपनी द्वारा लंबे समय से उठाए जा रहे कदमों का असर है। हालांकि ग्लोबल और घरेलू अर्थव्यवस्था के स्तर पर अभी बहुत सी चुनौतियां बरकरार हैं। इसके बावजूद कंपनी भविष्य को लेकर चिंतित नहीं है क्योंकि उसके पास पर्याप्त संख्या में ऑर्डर मौजूद हैं।
कंपनी के सीईओ व एमडी एसडी शिबुलाल ने कहा कि अनिश्चितता भरे माहौल के बावजूद बीती तिमाही हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। कई तगड़े सौदों के चलते हमें आगे भी बेहतर नतीजों की ही उम्मीद है। उन्होंने बताया कि बीती तिमाही इनफोसिस ने अपने साथ 25 नए ग्राहकों को जोड़ा है और करीब 700 डॉलर के आठ बड़े सौदे हासिल किए।