{"_id":"f78ead29bbf5f8d8368f46831853cc43","slug":"infosys-partners-with-china-s-huawei-technologies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनफोसिस ने चीन की हुवावेई के साथ मिलाया हाथ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इनफोसिस ने चीन की हुवावेई के साथ मिलाया हाथ
Updated Sat, 20 Sep 2014 09:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की भारत यात्रा और चीन द्वारा अगले पांच वर्ष में भारत में करीब 1,218 अरब रुपये (20 अरब डॉलर) के निवेश के लिए हुए समझौतों के बीच भारत की आईटी व सॉफ्टवेयर क्षेत्र की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इनफोसिस ने चीन की कंपनी हुवावेई टेक्नॉलजीस के साथ साझेदारी की घोषणा की है। इसके तहत हुवावेई को इनफोसिस क्लाउड, बिग डेटा और कम्यूनिकेशन संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
विज्ञापन
हुवावेई के साथ साझेदारी के साथ ही इनफोसिस ने अमेरिका की कंपनी माइक्रोसॉफ्ट और हिताची डाटा सिस्टम्स (एचडीएस) के साथ भी अपनी साझेदारी बढ़ाने की भी घोषणा की है। इसके तहत इनफोसिस माइक्रोसॉफ्ट के साथ क्लाउड सर्विस और एचडीएस के साथ डेटा सेंटर सॉल्यूशंस कारोबार को बढ़ाएगी।
विज्ञापन
सिस्टम्स इंटिग्रशन कारोबार में माइक्रोसॉफ्ट की पार्टनर इनफोसिस माइक्रोसॉफ्ट हजूर मशीन लर्निंग के लिए एक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करेगी। वर्ष 2015 के अंत तक इसमें एक हजार से ज्यादा इंजीनियरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह जानकारी कंपनी ने एक वक्तव्य में दी है।
विज्ञापन
दूसरी ओर एचडीएस के साथ मिलकर इनफोसिस औद्योगिक इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में काम करते हुए डाटा सेंटर ट्रांसफार्मेशन सॉल्यूशंस का काम करेगी और पे-पर-यूज सॉल्यूशंस के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना करेगी।