फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Inflation will big tension of the new government

महंगाई बढ़ाएगी नई सरकार की टेंशन

Mon, 05 May 2014 02:59 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 05 May 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
Inflation will big tension of the new government

बेमौसम बारिश और अल-नीनो के प्रभाव से देश के कुछ हिस्सों में सूखा पड़ने की आशंका और खुदरा मुद्रास्फीति की रफ्तार को देखते हुए केंद्र की नई सरकार के लिए महंगाई पर लगाम लगाना प्रमुख चुनौती होगी।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के अनुसार पिछले चार महीनों से जारी बेमौसम बारिश के कारण गेहूं और चावल के खुदरा दामों में 10 से 15 फीसदी की बढ़ोतरी हो चुकी है। सब्जियों में भी तेजी देखी जा रही है।
विज्ञापन


कारोबारियों का कहना है कि चुनावों के कारण सरकार की रबी खरीद प्रक्रिया भी धीमी है। किसानों को अपनी उपज औने-पौने दामों पर व्यापारियों को बेचनी पड़ रही है। आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष एक मई तक 1.85 करोड़ टन की गेहूं खरीद की गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि तक यह आंकड़ा सवा दो करोड़ टन पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रबी खरीद प्रक्रिया पर असर

Inflation will big tension of the new government

मौसम विभाग के अनुसार इस साल मानसून की बारिश सामान्य से पांच प्रतिशत कम रहने की संभावना है। मानसून की कमी का असर खुदरा कारोबार पर नहीं पडे़, इसके लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है।

राज्य सरकारों को किसानों के लिए डीजल सब्सिडी बढ़ाने की सलाह दी गई है। सूत्रों ने बताया कि ओडिशा, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र पर खास नजर रखी जा रही है।

मानसून की बारिश सामान्य से कम होने की स्थिति में दलहन फसलों की पैदावार में भारी गिरावट आ सकती है, जिससे इनके भावों में उछाल आ सकते हैं।

तेजी से बदलती परिस्थितियों को देखते हुए विश्लेषकों का मानना है कि नई सरकार के सामने भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास को गति देने के लिए आर्थिक सुधारों की ओर तेजी से ध्यान देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed