{"_id":"379939ce-8cd4-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"inflation-picks-up-in-feb-but-rbi-seen-cutting-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई दर में फिर आई तेजी ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महंगाई दर में फिर आई तेजी
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2013 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोक मूल्य आधारित महंगाई दर में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई। फरवरी में महंगाई दर बढ़कर 6.84 फीसदी पर पहुंच गई। इससे पहले के चार महीनों में महंगाई दर में नरमी का रुख था।
विज्ञापन
मसूर, गेहूं, मक्का, प्याज, अंडा, चिकेन के साथ-साथ ईंधन महंगा होने से महंगाई दर में तेजी आई है। थोक मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर इस साल जनवरी में 6.62 फीसदी और पिछले साल फरवरी में 7.56 फीसदी थी।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक महंगाई बढ़ने की बड़ी वजह ईंधन समूह की महंगाई बढ़ना रहा है। मासिक आधार पर फरवरी में ईंधन समूह की महंगाई दर 7.06 फीसदी से बढ़कर 10.47 फीसदी हो गई।
विज्ञापन
वहीं, जनवरी के मुकाबले फरवरी में मैन्यूफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स की महंगाई दर 4.81 फीसदी से घटकर 4.51 फीसदी रह गई। प्राथमिक वस्तुओं की महंगाई दर भी 10.31 फीसदी से घटकर 9.7 फीसदी रही है।
मासिक आधार पर फरवरी में खाद्य महंगाई 11.88 फीसदी से घटकर 11.38 फीसदी रही है। गैर खाद्य मैन्यूफैक्चरिंग उत्पादों की महंगाई दर भी 4.1 फीसदी से घटकर 3.8 फीसदी रह गई। सब्जियों, चाय व कॉफी की कीमतों नरमी का रुख रहा।
फरवरी में प्याज सालाना आधार पर 154.33 फीसदी मंहगा रहा जबकि जनवरी में यह एक साल पहले की तुलना में 111.52 फीसदी मंहगा था। सालाना आधार पर चावल के दाम 18.84 फीसदी बढे़। जबकि इसके पिछले महीने यह 17.31 फीसदी मंहगा था। सब्जियों की महंगाई दर 12.11 रही, जो जनवरी में 28.45 फीसदी थी।
गेहूं और मोटे अनाजों के मामले में इस बार फरवरी में महंगाई दर क्रमश: 21.63 फीसदी और 19.19 फीसदी दर्ज की गई। अंडा, मांस एवं मछली खंड की महंगाई दर सालाना आधार पर 12.85 फीसदी रही, जबकि दूध की कीमत 4.57 फीसदी का इजाफा हुआ।