फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   indo swiss fta likely to be signed

'भारत-स्विस मुक्त व्यापार समझौता जल्द'

Sat, 01 Dec 2012 09:46 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sat, 01 Dec 2012 09:46 PM IST
विज्ञापन
indo swiss fta likely to be signed

स्विट्जरलैंड और भारत के बीच वर्तमान वित्त वर्ष में मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) हो सकता है। भारत में स्विटजरलैंड के राजदूत लाईनस फॉन कास्टोलमर ने शनिवार को कहा कि दोनों देश पिछले चार-पांच साल से एफटीए पर बातचीत कर रहे हैं। वर्तमान वित्त वर्ष में दोनों देशों के बीच यह समझौता हो सकता है। उन्होंने कहा कि अगर अगले कुछ हफ्तों में यह समझौता नहीं होता है तो फिर यह और आगे के लिए खिंच सकता है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि एफटीए पर भारत और स्विट्जरलैंड के बीच 2008 से बातचीत हो रही है। दोनों देशों के बीच फिलहाल 4.8 अरब डालर का व्यापार होता है जो 2015 तक बढ़कर सात अरब डालर हो जाने की उम्मीद है। स्विस राजदूत कास्टोलमर ने कहा कि दोनों देशों के बीच पिछले वर्षो में व्यापार 18 फीसदी बढ़ा है। अगले वित्त वर्ष में इसके और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


राजदूत ने कहा कि लगभग 100 भारतीय कंपनियां फिलहाल स्विट्जरलैंड में कारोबार कर रही है। इसी तरह से अनेक स्विस कंपनियां भी भारत को निवेश के लिए उपयुक्त मान रही हैं। भारत में विदेशी निवेशकों की सूची में स्विट्जरलैंड का स्थान 11वां है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed