फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   indo pak women joined hands entrepreneurs

भारत-पाक महिला उद्यमियों ने मिलाया हाथ

Wed, 30 Jan 2013 12:39 AM IST
लुधियाना/अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 30 Jan 2013 12:39 AM IST
विज्ञापन
indo pak women joined hands entrepreneurs

तकनीक और कारोबार को बढ़ावा देने के मकसद से पाकिस्तान पंजाब के  वूमेन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज और लुधियाना के चेंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल अंडरटेकिंग्स (सीआईसीयू) के बीच तकनीक और कारोबार को बढ़ावा देने संबंधी समझौता किया गया है।

विज्ञापन


सीमा पर तनाव और राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बावजूद पाकिस्तान की महिला उद्यमियों का आठ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल लुधियाना पहुंचा। मंगलवार को स्थानीय होटल में आयोजित समारोह के दौरान दोनों देशों के बीच कारोबार रिश्तों को मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर पाकिस्तानी चेंबर की प्रधान कैसरा शेख और सीआईसीयू की ओर से महासचिव अवतार सिंह ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर पंजाब के लोक निर्माण मंत्री शरणजीत सिंह ढिल्लों और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल खास तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरणजीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि दोनों देशों के पंजाब के बीच काफी समानताएं हैं। दोनों तरफ के लोग ही आपसी रिश्तों को मजबूत करने को तवज्जो देते हैं। इस समझौते से कारोबार को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री के सलाहकार महेश इंद्र सिंह गरेवाल ने कहा कि पाकिस्तान में महिलाओं का अलग औद्योगिक चेंबर हैं, जो काफी सफलता से काम कर रहा है। इनके पंजाब दौरे से यहां की महिलाओं को भी उत्साह मिलेगा।

पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल में डा. शैला जावेद अकरम, वाइस प्रेसिडेंट शाजिया सुलेमान, काकब परवीन, शाजिया, रुखसाना जफर, रुखसाना हॉन इत्यादि शामिल हैं। इसके अलावा गुरमीत सिंह कुलार, विनोद थापर, हरीश केयरपाल, एसएस रिखी, मृदुला जैन, संदीप रियात, उपकार सिंह, राम लुभाया, गुरपरगट सिंह काहलो समेत कई उद्यमी भी मौजूद रहे।

साइकिल निर्यात की संभावनाएं टटोली
यूनाइटेड साइकिल एंड पार्ट्स मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन (यूसीपीएमए) के प्रधान गुरमीत सिंह कुलार ने पाकिस्तानी महिला चैंबर ऑफ कामर्स की प्रधान कैसरा शेख से साइकिल एवं पार्ट्स के निर्यात की संभावनाओं को टटोला। कुलार ने कहा कि फिलहाल लुधियाना से मुंबई, दुबई, कराची के रास्ते पाकिस्तान में भारतीय साइकिल का निर्यात हो रहा है।


यदि वाघा सीमा से सीधे निर्यात किया जाए तो काफी सस्ता साइकिल पाक को निर्यात किया जा सकता है। इस पर पाक चेंबर की प्रधान कैसरा शेख ने कहा कि साइकिल एवं पार्ट्स पाकिस्तान की निगेटिव लिस्ट में शामिल हैं। इसके अलावा पाकिस्तान में स्कूटी की भी काफी मांग है। स्कूटी को निगेटिव लिस्ट से निकालने के लिए पाक सरकार को प्रस्ताव भेजा है। शेख ने कहा कि पॉजिटिव लिस्ट में आने के बाद ही इन चीजों का कारोबार शुरू हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed