फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   indian business growing for defense deal

रक्षा सौदों से बढ़ रहा है भारतीय कंपनियों का कारोबार

Mon, 21 Jan 2013 11:16 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Jan 2013 11:16 PM IST
विज्ञापन
indian business growing for defense deal

सैन्य व विमानन उद्योग में शामिल भारतीय इंडस्ट्री भी फल-फूल रही है। पिछले कुछ साल में भारतीय इंडस्ट्री को 14 हजार करोड़ से भी ज्यादा के कांट्रेक्ट मिले हैं। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। रक्षा मंत्रालय के सचिव (रक्षा उत्पादन) आरके माथुर ने कहा कि यह सब रक्षा खरीद प्रक्रिया की ऑफसेट पॉलिसी के चलते संभव हो सका।

विज्ञापन


ऑफसेट पॉलिसी के तहत अगर कोई भी विदेशी एजेंसी 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की डील हासिल करती है, तो उसे डील का 30 फीसदी भारतीय इंडस्ट्री में निवेश करना होता है। भारत अगले कुछ वर्षों में रक्षा सौदों पर 15 लाख करोड़ रुपये खर्च करने की योजना बना रहा है। ऐसे में भारत की निजी कंपनियों का बिजनेस बढ़कर 5 लाख करोड़ तक होने का अनुमान है।
विज्ञापन


देसी बोफोर्स तोपों के बारे में उन्होंने कहा कि हाल ही में किए गए ट्रायल काफी संतोषजनक हैं। सेना इसके ट्रायल जून में करना चाहती है, लेकिन आयुध फैक्ट्री बोर्ड मार्च तक इसे हर हाल में पूरा कर देना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed