फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   india to be among 3 largest economies by 2050 says pwc

दुनिया की टॉप-3 अर्थव्यवस्थाओं में होगा भारत

Wed, 16 Jan 2013 07:40 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Wed, 16 Jan 2013 07:40 PM IST
विज्ञापन
india to be among 3 largest economies by 2050 says pwc

भारतीय अर्थव्यवस्था 2050 तक दुनिया की तीन सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हो सकती है। यह उम्मीद यूनाइटेड किंगडम (यूके) की ग्लोबल फर्म प्राइसवाटरहाउसकूपर्स (पीडब्लूसी) ने अपनी एक रिपोर्ट में जताई है। रिपोर्ट में अगले तीन-चार दशकों के दौरान ग्लोबल अर्थव्यवस्था के आर्थिक ढांचे में भारी फेरबदल होने की भी बात कही गई है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में पीडब्लूसी के मुख्य अर्थशास्त्री जॉन हॉक्सवर्थ ने कहा है कि आने वाले दशकों में विकासशील देशों की अर्थव्यवस्थाएं विकसित देशों की तुलना में ज्यादा तेजी से आगे बढ़ेंगी। इसके चलते 2050 तक जहां भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकता है, वहीं अमेरिका को पछाड़ते हुए चीन नंबर 1 पर आ सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा ब्राजील द्वारा जापान से आगे निकल कर चौथे पायदान पर काबिज होने की भी संभावना जताई गई है। रिपोर्ट के अलावा अगले कुछ दशकों में तुर्की यूरोप की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभर सकता है। साथ ही इंडोनेशिया, नाइजीरिया और वियतनाम की अर्थव्यवस्थाएं भी विकास की राह पर तेजी से कदम बढ़ा कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed