फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   India’s mfg, services growth outpaced China in June: HSBC

भारत के मैन्यूफैक्चरिंग, सेवा क्षेत्र की ग्रोथ जून में चीन से तेज

Tue, 08 Jul 2014 08:55 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 08 Jul 2014 08:55 AM IST
विज्ञापन
India’s mfg, services growth outpaced China in June: HSBC

भारत के मैन्यूफैक्चरिंग और सेवा क्षेत्र ने इस वर्ष जून माह में चीन की तुलना में अधिक तेजी से वृद्धि दर्ज की। वहीं, इमर्जिंग बाजारों की कारोबारी गतिविधियां का प्रदर्शन मार्च 2013 के बाद से इस बार जून में सबसे बेहतर रहा। वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी एचएसबीसी के सर्वे में यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


कंपनियों के परचेजिंग मैनजरों के बीच कराए जाने वाले इस सर्वे के अनुसार जून में एचएसबीसी का इमर्जिंग मार्केट इंडेक्स (उभरते बाजार सूचकांक) 52.3 अंक रहा, जो मई में 50.6 अंक था। मार्च 2013 के बाद इस सूचकांक में यह सबसे तेज उछाल है।
विज्ञापन


एचएसबीसी का कहना है कि आर्थिक वृद्धि में यह तेजी सेवा और मैन्यूफैक्चरिंग दोनों क्षेत्रों के प्रदर्शन में आए उछाल से है। सेवा क्षेत्र में सुधार अपेक्षाकृत बेहतर है। इस क्षेत्र ने इस बार जून में 15 माह का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस दौरान दुनिया की इमर्जिंग अर्थव्यवस्थाओं, खासकर भारत और चीन में, अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन की अर्थव्यवस्था में 15 महीने की सबसे तगड़ी वृद्धि रही, जबकि भारत की अर्थव्यवस्था ने फरवरी 2013 के बाद सबसे अच्छी गति दिखाई है। रूस में निजी क्षेत्र का उत्पादन संभला है लेकिन ब्राजील में वृद्धि में ठहराव बना हुआ है। एचएसबीसी का कंपोजिट सूचकांक (सेवा और मैन्यूफैक्चरिंग दोनों मिलाकर) जून में 53.8 रहा। जबकि चीन (52.4), ब्राजील (49.9) और रूस का कंपोजिट सूचकांक (50.1) रहा। इस सूचकांक में 50 अंक से ऊपर का आंकड़ा वृद्धि का सूचक होता है।


मार्किट के मुख्य अर्थशास्त्री क्रिस विलियमसन का कहना है कि बीते कई महीनों के ठहराव के बाद इमर्जिंग अर्थव्यवस्थाओं में जून में तेजी आई है। इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था को विकसित देशों की ग्रोथ आगे बढ़ा रही है लेकिन अब उभरती अर्थव्यवस्थाओं के प्रदर्शन से लग रहा है कि वृद्धि पर उनका बोझ कुछ हल्का हुआ है। यदि आने वाले महीनों में यह गति बनी रही, तो इन उभरते बाजारों से वैश्विक अर्थव्यवस्था को इस वर्ष की दूसरी छमाही में और रफ्तार पकड़ने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed