{"_id":"77039788-3268-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"india-and-asean-get-fast-step-on-free-trade-pact","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मुक्त व्यापार संधि पर तेज पहले करें भारत-आसियान'","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
'मुक्त व्यापार संधि पर तेज पहले करें भारत-आसियान'
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Mon, 19 Nov 2012 10:15 PM IST
विज्ञापन
उद्योग संगठन सीआईआई ने कहा है कि सेवा और निवेश के क्षेत्र में आसियान और भारत के बीच जल्द से जल्द मुक्त व्यापार संधि की जानी चाहिए। इस तरह के समझौते लागू कर दोनों पक्ष लाभान्वित हो सकते हैं। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 10वीं आसियान-भारत समिट में भाग लेने कंबोडिया गए हैं।
विज्ञापन
सीआईआई के महानिदेशक चंद्रजीत बनर्जी ने कहा कि वैश्विक आर्थिक समीकरणों में हो रहे बदलाव से सबसे अधिक लाभान्वित होने वालों में भारत और आसियान देश शामिल हैं और यह साथ मिलकर अपने बड़े बाजारों का लाभ उठा सकते हैं। ऐसे में दोनों ही क्षेत्रों के नेताओं द्वारा इंडो-एसियन एफटीए के अंतर्गत विचाराधीन व्यापार और निवेश समझौतों को प्रभावी बनाने के लिए राजनीतिक माहौल विकसित करने की जरूरत है।
विज्ञापन