{"_id":"41dd8c8e-64b4-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"increased-import-duty-gold-40-rupees-costly","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयात शुल्क बढ़ा, सोना 40 रुपये महंगा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आयात शुल्क बढ़ा, सोना 40 रुपये महंगा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 22 Jan 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजबूत ग्लोबल रुझानों के बीच आयात शुल्क में बढ़ोतरी से घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 40 रुपये बढ़कर 31,290 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गए। हालांकि, चांदी में 300 रुपये की गिरावट आई और यह 59,300 रुपये प्रति किलो पर दर्ज की गई।
विज्ञापन
सरकार द्वारा सोने और प्लेटिनम पर आयात शुल्क 4 से बढ़ाकर 6 फीसदी किए जाने से कारोबारी धारणा में सुधार आया। सरकार ने बढ़ते चालू खाता घाटे को कम करने के लिए यह कदम उठाया है। कारोबारियों का कहना है कि सरकार के इस निर्णय के बाद पिछले कारोबारी दिवस सोने में 315 रुपये की जोरदार तेजी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
ऑल इंडिया सराफा बाजार एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट सुरेंद्र जैन का कहना है कि सीजनल मांग बढ़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूती से फिलहाल बाजार में तेजी का रुख रहेगा। सरकार के फैसलों का असर दिखाई देने में कुछ समय लगेगा। सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 फीसदी बढ़कर 1,693.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए।
विज्ञापन
सोने की गिन्नी के भाव 50 रुपये की बढ़त बनाते हुए 25,450 रुपये प्रति पर दर्ज किए गए। चांदी के सिक्कों में 1,000 रुपये की नरमी आई।