{"_id":"bad02720-7218-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"income-tax-officials-will-not-cooperate-in-raid","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में सहयोग नहीं करेंगे आयकर अधिकारी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
छापे में सहयोग नहीं करेंगे आयकर अधिकारी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त वर्ष के आखिरी दिनों में राजस्व बढ़ाने की सरकारी कोशिशों को झटका लग सकता है। आयकर अधिकारियों के मुख्य संगठन ने अपनी मांगों को लेकर 11 फरवरी से विरोध-प्रदर्शन का सिलसिला शुरू करने का ऐलान किया है जबकि आयकर कर्मचारियों के राष्ट्रीय संघ इस बारे में जल्द ही फैसला लेगा। इनकम टैक्स गजटेड ऑफिसर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव राजेश मेनन का कहना है कि आयकर अधिकारियों के सहायक आयकर आयुक्त पद पर प्रमोशन और कई अन्य मांगों पर सरकार लंबे समय से ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
संगठन ने फैसला किया है कि इसका कोई भी सदस्य 20 फरवरी से छापे, सर्वे, जांच और रिकवरी की कार्रवाई में शामिल नहीं होगा। इस बाबत संगठन की सभी राज्य इकाइयों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विरोध जताने के लिए आयकर अधिकारी 11 फरवरी से रिकवरी में असहयोग शुरू कर देंगे।
आयकर अधिकारियों के इस विरोध प्रदर्शन को इनकम टैक्स एम्प्लाइज फेडरेशन (आईटीईएफ) भी अपना समर्थन दे सकती है। आईटीईएफ के महासचिव अशोक कनौजिया का कहना है कि आगामी 11 फरवरी को फेडरेशन की अखिल भारतीय बैठक में इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन