फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   improve the image of income tax department

निखरेगी आयकर विभाग की छवि

Wed, 30 Jan 2013 11:54 PM IST
नई दिल्ली/अजीत सिंह
नई दिल्ली/अजीत सिंह Updated Wed, 30 Jan 2013 11:54 PM IST
विज्ञापन
improve the image of income tax department

भ्रष्टाचार के आरोपों में फंसे कर संग्रह से जुड़े कुछ अधिकारियों ने वित्त मंत्रालय की चिंता बढ़ा दी है। दागी अधिकारियों की वजह से करदाताओं के बीच सरकार की छवि खराब होने से बचाने के लिए राजस्व विभाग विजिलेंस विंग को मुस्तैद करने में जुट गया है। राजस्व सचिव ने अफसरों के ट्रांसफर व पोस्टिंग से पहले उनकी रेपुटेशन को ध्यान में रखने को कहा है।

विज्ञापन


राजस्व सचिव सुमित बोस ने इस मुद्दे पर केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) को सख्त निर्देश देते हुए दागी अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी करने को कहा है। गत 22 जनवरी को राजस्व सचिव की ओर से सीबीडीटी और सीबीईसी के सभी महानिदेशकों और मुख्य आयुक्तों को भेजे पत्र में कहा है कि विभाग को ड्यूटी के दौरान अफसरों के गलत आचरण को लेकर कुछ शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ऐसे मामलों में विभाग त्वरित कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


राजस्व सचिव ने आचार संहिता के उल्लंघन के मामलों पर रोक लगाने के लिए युवा अफसरों की पर्सनल काउंसलिंग कराने पर भी जोर दिया है। विभाग के भीतर सतर्कता बढ़ाने के लिए दिए गए विस्तृत दिशानिर्देशों में राजस्व सचिव ने ट्रांसफर व पोस्टिंग से पहले अफसरों की रेपुटेशन को ध्यान में रखने के साथ-साथ संवेदनशील और गैर-संवेदनशील कामों के बीच अफसरों की अदला-बदली को भी जरूरी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों आयकर विभाग के कुछ अहम छापे सूचनाओं के लीक होने की वजह से नाकाम रहे हैं। कई अफसरों के खिलाफ हाल ही में सीबीआई ने भी जांच शुरू की है। राजस्व विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिन पहले विभाग ने जांच और छापेमारी के दौरान आयकर विभाग के अधिकारियों के आचरण को लेकर भी सख्त दिशानिर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed