{"_id":"d984a5530e147ea46e4e0d391f68a8ed","slug":"imported-goods-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा हो सकता है इंपोर्टेड सामान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महंगा हो सकता है इंपोर्टेड सामान
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2013 09:19 PM IST
विज्ञापन
रुपये में गिरावट का सिलसिला थामने के लिए सरकार कई लग्जरी वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ा सकती है। वित्त मंत्रालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि ऐसी वस्तुओं की सूची तैयार की जा रही है, जिन पर तुरंत आयात शुल्क बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
रुपये की कमजोरी दूर करने के लिए सरकारी कोशिशें चालू खाते के घाटे (सीएडी) को कम करने पर टिकी हैं। इसके लिए वित्त मंत्रालय जल्द ही कुछ बड़े उपायों का ऐलान कर सकता है।
विज्ञापन
जिन गैर आवश्यक वस्तुओं पर आयात शुल्क बढ़ाने की तैयारी है, उनमें कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामानों को भी शामिल किया जा सकता है। मंत्रालय के अधिकारियों ने ऐसे वस्तुओं की सूची बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि गत वित्त वर्ष के दौरान पेट्रोलियम और सोने के महंगे आयात की वजह से चालू खाते का घाटा जीडीपी के रिकॉर्ड 4.8 फीसदी तक पहुंच गया था।