फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   impact of debt on condition of discom states

डिसकॉम के कर्ज का असर राज्यों की हालत पर

Thu, 10 Jan 2013 09:55 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 10 Jan 2013 09:55 PM IST
विज्ञापन
impact of debt on condition of discom states

कर्ज में डूबे राज्य विद्युत बोर्ड (डिसकॉम) का असर राज्यों के वित्तीय हालात पर पड़ रहा है। राज्यों की खराब होती वित्तीय स्थिति में डिसकॉम की अहम भूमिका है। यह बातें भारतीय रिजर्व बैंक की राज्य वित्त रिपोर्ट में कही गई हैं। बृहस्पतिवार को रिजर्व बैंक ने रिपोर्ट जारी की है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार मार्च 2011 तक डिसकॉम पर करीब 1.9 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। ऐसे में कर्ज चुकाने में नाकाम होने से उनकी स्थिति और खराब हो गई है। रिजर्व बैंक के अनुसार ऐसा होने की प्रमुख वजह डिसकॉम द्वारा बिजली दरों में बढ़ोतरी न करना, सब्सिडी के भुगतान का बोझ और ऊंची लागत में बिजली खरीदने की वजह से हालात इस तरह के हो गए हैं।
विज्ञापन


बढ़ते कर्ज को चुकाने में असमर्थ डिसकॉम का बोझ अब बैंकों और वित्तीय संस्थानों पर भी पड़ने लगा है। ऐसे में यदि केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा डिसकॉम के कर्ज की रिस्ट्रक्चरिंग की योजना का सही पालन किया जाय, तो निश्चित तौर पर इसका फायदा राज्यों और डिसकॉम दोनों को मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed