{"_id":"6a44f038-25dd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"illegal-gas-cylinder-will-also-got-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध सिलेंडर धारकों को भी मिलेगा कनेक्शन","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
अवैध सिलेंडर धारकों को भी मिलेगा कनेक्शन
गाजियाबाद/आदर्श त्रिपाठी
Updated Sat, 03 Nov 2012 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुगाड़ से सिलेंडर रखकर गुजारा करने वाले देश भर के लाखों गैस उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। तेल कंपनियों ने अवैध सिलेंडर धारकों को अब वैध कनेक्शन देने की तैयारी कर ली है। इन्हें कंपनियां प्रीमियम कस्टमर के रूप में अपना उपभोक्ता बनाएंगी। सिलेंडरों की कालाबाजारी को रोकने के लिए कंपनियों ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
रोजीरोटी के सिलसिले में लोग अपने शहर या राज्य को छोड़कर अन्य जगहों का रुख करते हैं। नई जगह पर पहुंचने के बाद गैस कनेक्शन मिलना बड़ी चुनौती होती है। इस स्थिति में लोग खुले बाजार से सिलेंडर और रेगुलेटर खरीद लेते हैं। फिर मजबूरी में दलालों को मुंहमांगी रकम चुकाकर ब्लैक में सिलेंडर खरीदते हैं। गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी की यह बड़ी वजह है।
विज्ञापन
नेशनल एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन के वेस्ट यूपी प्रेसीडेंट इरेश कुमार ने बताया कि कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए कंपनियों ने यह फैसला किया है। ऐसे उपभोक्ताओं को बाजार भाव (7वें सिलेंडर) पर सिलेंडर दिए जाएंगे। इन उपभोक्ताओं से सिक्योरिटी मनी लेनी है या नहीं, इस पर मंथन जारी है। अगले सप्ताह तक कंपनियां जरूरी गाइडलाइन जारी कर सकती हैं। गाइडलाइन मिलते ही कनेक्शन देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन