{"_id":"ba14d0c6-5e75-11e2-b7d8-d4ae52bc57c2","slug":"iim-ahmedabad-director-salary-will-one-crore-annually","type":"story","status":"publish","title_hn":"IIM अहमदाबाद के निदेशक को मिलेंगे 1 करोड़ सालाना ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
IIM अहमदाबाद के निदेशक को मिलेंगे 1 करोड़ सालाना
नई दिल्ली/बृजेश सिंह
Updated Mon, 14 Jan 2013 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद ने अपने नए निदेशक को एक करोड़ रुपये सालाना वेतन देने का फैसला किया है। आईआईएम अहमदाबाद के वर्तमान निदेशक प्रो. समीर कुमार बरुआ का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो चुका है लेकिन नए निदेशक की नियुक्ति की प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं सकी है। इसलिए बरुआ के कार्यकाल को तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
आईआईएम अहमदाबाद के अध्यक्ष एवं एल एंड टी कंपनी के प्रबंध निदेशक एएम नायक के नेतृत्व में गठित सेलेक्शन कम सर्च कमेटी ने जिन छह नामों को नए निदेशक के लिए चुना है उस पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। हालांकि आईआईएम के ही तीन प्रोफेसर सेबेस्टियन मौरिस, राकेश बसंत तथा रेखा निदेशक बनने की दौड़ में शामिल हैं।
विज्ञापन
जानकारों का दावा है कि सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष एएम नायक सहित कई अन्य लोग नए निदेशक के रूप में संस्थान के किसी शिक्षक के स्थान पर बाहर से किसी प्रोफेशनल को नियुक्ति करना चाहते हैं। इसके लिए ही मैनेजमेंट बोर्ड ने नए निदेशक का सालाना वेतन एक करोड़ रुपये तय किया है।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सूत्रों ने भी पुष्टि की है कि आईआईएम अहमदाबाद नए निदेशक को उच्च वेतनमान देना चाहता है लेकिन अभी तक मंत्रालय के सामने कोई प्रस्ताव नहीं आया है। सेलेक्शन कमेटी के अंतिम तीन नामों की सूची भेजे जाने के बाद ही मंत्रालय को नए निदेशक के प्रस्तावित पैकेज की जानकारी अधिकृत रूप से मिल पाएगी।