फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   iffco in world top 100 cooperatives

विश्व की शीर्ष 100 सहकारी समितियों में इफको

Wed, 14 Nov 2012 10:18 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 14 Nov 2012 10:18 PM IST
विज्ञापन
iffco in world top 100 cooperatives

इंडियन फारमर्स फर्टिलाइजर कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको) को विश्व की शीर्ष 100 सहकारी समितियों में शामिल किया गया है। इंटरनेशनल कोऑपरेटिव एलायंस (आईसीए) द्वारा जारी आईसीए ग्लोबल 300 रिपोर्ट में इफको को समग्र रूप में 95वें स्थान पर और कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र में 20वें स्थान पर रखा गया है।

विज्ञापन


इफको के प्रबंध निदेशक डॉ. उदय शंकर अवस्थी ने कहा कि यह विश्व में अपनी किस्म की पहली रिपोर्ट है और हमें गर्व है कि विश्व की शीर्षस्थ 100 सहकारी समितियों में इफको का नाम आया है। इस प्रकार की रैंकिंग में इफको भारत की एकमात्र सहकारी समिति है।
विज्ञापन


आईसीए ग्लोबल 300 रिपोर्ट 2006 में आईसीए द्वारा फ्रांस में लांच की गई थी। इसका उद्देश्य विश्व की 300 बड़ी सहकारी समितियों और म्यूचुअल्स के बारे में आर्थिक सूचना उपलब्ध कराना है। इस प्रकार की रैंकिंग का उद्देश्य सूची में शामिल की गई सहकारी समितियों की विजिबलिटी को प्रमोट करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष यह सर्वे 61 देशों की 2,190 सहकारी समितियों के लिए किया गया और टर्नओवर के मामले में इफको को 95वां स्थान प्राप्त हुआ। जबकि, कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग क्षेत्र में इफको दुनिया की 25 शीर्ष सहकारी समितियों में 20वें स्थान पर रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed