फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   if you want take home loan read this news carefully

होम लोन वाले पढ़े ये खबर, रहेंगे फायदे में

Wed, 23 Apr 2014 12:34 PM IST
Updated Wed, 23 Apr 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
if you want take home loan read this news carefully

घर खरीदना आने वाले दिनों में आपके लिए कुछ आसान हो सकता है। आपको 20 लाख रुपये से ज्यादा का होम लोन पर 90 फीसदी तक फाइनेंस की सुविधा मिल सकती है।

विज्ञापन


यानी घर की कीमत की 10 फीसदी राशि जुटाकर बाकी रकम का इंतजाम होम लोन के जरिए किया जा सकेगा। भारतीय रिजर्व बैंक इस संबंध में नेशनल हाउसिंग बैंक के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


इसमें सिफारिश की गई है कि 20 लाख रुपये से ज्यादा के होम लोन लेने वाले ग्राहकों को घर की कीमत का 90 फीसदी तक फाइनेंस की सुविधा उललब्ध कराई जाए।

75 लाख रुपए का लोन पर 80 फीसदी कर्ज

if you want take home loan read this news carefully

मौजूदा नियमों के तहत अभी 20 लाख रुपये से लेकर 75 लाख रुपये तक के लोन पर ग्राहकों को घर की कीमत का 80 फीसदी ही कर्ज मिलता है। जबकि 75 लाख रुपये से ज्यादा के कर्ज पर 75 फीसदी ही कर्ज उपभोक्ता को मिलता है।

अभी 20 लाख रुपये तक के होम लोन लेने वाले ग्राहकों को ही 90 फीसदी फाइनेंस की सुविधा मिलती है। नेशनल हाउसिंग बैंक (एनएचबी) के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक आरवी वर्मा ने अमर उजाला को बताया कि एनएचबी ने मॉर्गेज गारंटी वाले घरों के लिए 90 फीसदी तक फाइनेंस की सुविधा देने के संबंध में पत्र लिखा है। इस मामले पर आरबीआई के साथ एक दौर की चर्चा भी हो चुकी है।

रिजर्व बैंक भी है इस बात पर राजी

if you want take home loan read this news carefully

नए नियम लागू करने से पहले एक बार फिर इंडस्ट्री की राय मांगी गई है। इसके तहत बड़ी राशि वाले होम लोन में गैर निष्पादित संपत्तियों (एनपीए) की क्या स्थिति है, इस पर रिपोर्ट मांगी गई है।

वर्मा के अनुसार इस कदम के जरिए हमारी कोशिश है कि मॉर्गेज गारंटी वाली प्रॉपर्टी पर ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फाइनेंस मिल सके। सूत्रों के अनुसार रिजर्व बैंक का भी नेशनल हाउसिंग बैंक के प्रस्ताव पर सकारात्मक रुख है।

अच्छी बात यह है कि नए नियम केवल हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों के लिए नहीं लागू होंगे, बल्कि आरबीआई बैंकों के लिए भी नए नियम लागू करने पर विचार कर रहा है। नेशनल हाउसिंग बैंक हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों का नियामक है, ऐसे में आरबीआई ही बैंकों के लिए खुद ही पहल कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed