अगर नहीं भरा है टैक्स, तो जरूर पढ़ें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्व लक्ष्य पूरा करने की आखिरी कोशिश के तहत आयकर विभाग रिटर्न न भरने वाले 23 लाख करदाताओं को नोटिस भेजेगा। विभाग के एक आला अफसर ने कहा है कि ऐसे 23 लाख लोगों की पहचान की गई है, जिन्होंने अपने पैसे का निवेश किया है लेकिन रिटर्न नहीं भरा है। विभाग उन्हें नोटिस भेजकर उनके रिटर्न के बारे में पूछताछ करेगा।
आयकर विभाग ने ऐसे लोगों को अपनी निगरानी के दायरे में लाना शुरू किया है, जिन्होंने वित्त वर्ष 2010-11 और वित्त वर्ष 2011-12 में बड़ी रकम वाले लेनदेन (हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन) किए हैं। दरअसल सरकार मौजूदा वित्त वर्ष के दौरान अपने राजस्व लक्ष्य को हासिल करने की कोशिश में लगी है। यह कवायद इसी के तहत हो रही है।
टैक्स रिकवरी के लिए जुटा आयकर विभाग
आयकर विभाग के अफसर ने कहा, हम बड़े डिफाल्टरों से मार्च तक टैक्स रिकवरी की कोशिश करेंगे। हम संबंधित कर निर्धारण अधिकारियों को रिटर्न दाखिल न करने वाले और इसे बिल्कुल बंद कर देने वालों का ब्योरा भेजेंगे।
रिटर्न न भरने के सिलसिले में अब तक 2.45 लाख मामलों में आयकर विभाग की चिट्ठी भेजी जा चुकी है। वित्त मंत्रालय ई-फाइलिंग पोर्टल पर एक ऐसा मॉड्यूल विकसित कर रहा है, जो रिटर्न न दाखिल करने वाले करदाताओं का ब्योरा देगा।
इसमें आईटीआर-5 न जमा करने या टैक्स न जमा करने वालों का भी ब्योरा होगा। टैक्स अदायगी के बारे में ज्यादा पारदर्शिता लाने के लिए यह कवायद की जा रही है।