अगर है रिलायंस मोबाइल का कनेक्शन, तो जरूर पढ़े खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) के प्री-पेड ग्राहकों के लिए बात करना 25 अप्रैल से महंगा होने जा रहा है। कंपनी ने प्री-पेड की टैरिफ दरों में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी करने की घोषणा कर दी है। कंपनी ने जहां कॉल दरों में बढ़ोतरी की है, वहीं स्पेशल टैरिफ वाउचर पर मिलने वाली छूट में भी कटौती की है।
बुधवार को कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार 25 अप्रैल से कंपनी प्रति सेकेंड 1.5 पैसे की दर को बढ़ाकर 1.6 पैसा प्रति सेकेंड कर देगी। इसके अलावा 43 रुपये, 148 रुपये और 259 रुपये के स्पेशल टैरिफ वाउचर में मिलने वाले ऑफर में भी कटौती की गई है।
कम हो गए मिनट
कंपनी अब 43 रुपये के वाउचर पर 100 मिनट एसटीडी की जगह 80 मिनट एसटीडी, 148 रुपये के वाउचर पर 500 मिनट की जगह 400 मिनट लोकल और 259 रुपये के वाउचर पर 3,000 मिनट ऑन नेट की जगह 2,500 ऑन नेट की सेवाएं देगी।
आरकॉम चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर (कंज्यूमर बिजनेस) गुरदीप सिंह के अनुसार टैरिफ में बढ़ोतरी का फैसला बढ़ती लागत को देखते हुए किया गया है।
दूसरी कंपनियां भी बढ़ा सकती हैं दरें
देश की चौथी बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता आरकॉम द्वारा कॉल रेट में बढ़ोतरी और ऑफर में कटौती के बाद आने वाले दिनों में दूसरी प्रमुख कंपनियां भी कॉल दरें बढ़ा सकती हैं। इसके पहले करीब एक वर्ष पूर्व कंपनियां बढ़ती लागत को देखते हुए टैरिफ दरों में बढ़ोतरी कर चुकी हैं।
हाल ही में हुई 2जी नीलामी और कंपनियों के बढ़ते कर्ज को देखते हुए भी इस बात का कंपनियां अंदेशा जता चुकी थी, कि वह टैरिफ में बढ़ोतरी कर सकती हैं।