सोना खरीदने से पहले, पढ़ लें ये खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में तेजी के बीच स्थानीय स्तर पर मांग आने से सोने की कीमतों में रिकवरी हुई। घरेलू सराफा बाजार में सोने के भाव 40 रुपये सुधरकर 27,240 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।
हालांकि, औद्योगिक सपोर्ट नहीं रहने से चांदी 200 रुपये फिसलकर 40,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई।
सोने की गिन्नी हुई कितने की?
बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी के भाव 24,400 रुपये प्रति पर स्थिर रहे। चांदी सिक्कों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ।
चांदी सिक्का लिवाली भाव 75,000 और बिकवाली 76,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे। न्यूयार्क में सोने के भाव 0.11 फीसदी ऊपर 1,244.90 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किए गए।