फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   if you are doing investment in gold, read this news carefully

सोने में करते हैं निवेश तो जो जरूर पढ़े खबर, कहीं पैसा डूब न जाए?

Mon, 10 Feb 2014 01:32 PM IST
Updated Mon, 10 Feb 2014 01:32 PM IST
विज्ञापन
if you are doing investment in gold, read this news carefully

बाजार नियामक सेबी ने धोखाधड़ी से पैसे जमा कराने वाली योजनाओं पर शिकंजा कसना जारी रखा है। सेबी ने सोने से जुड़ी बांड योजनाओं में निवेशकों को आकर्षक रिटर्न का प्रलोभन देकर निवेश कराने वाली योजनाओं को अपने रडार पर लिया है।

विज्ञापन


बाजार नियामक सेबी ने ऐसी कई गोल्ड डिपाजिट योजनाओं की पड़ताल की है। हालांकि, ऐसी अधिकांश योजनाओं में नियमन को लेकर स्पष्टता की कमी के चलते सेबी के लिए इन योजनाओं के संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने में मुश्किलें आ रही हैं।
विज्ञापन


इसके लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने रिजर्व बैंक सहित अन्य नियामकों और सरकारी विभागों से मदद मांगी है।

किन गोल्ड स्कीमों में है खतरा?

if you are doing investment in gold, read this news carefully
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सेबी अधिकांश गोल्ड लिंक्ड मनी पूलिंग स्कीमों के मामलों को रिजर्व बैंक को सौंपना पड़ सकता है। बैंकों और रजिस्टर्ड एनबीएफसी द्वारा गोल्ड डिपाजिट योजनाओं का नियमन रिजर्व बैंक के दायरे में ही है।

हालांकि, समस्या इससे कहीं अधिक बड़ी है, वह है गोल्ड बांड स्कीम। इन योजनाओं को न तो बैंक और न ही एनबीएफसी संचालित कर रहे हैं और जो संस्थाएं यह योजनाएं चला रही हैं, वे रिजर्व बैंक के पास पंजीकृत नहीं है।

जैसेकि, कई ज्वेलर्स और अन्य बुलियन कारोबार से जुड़ी इकाइयां ग्राहकों से सोने में किस्तों में निवेश की योजनाएं चला रही हैं और एक निश्चित समय के बाद सोने की डिलवरी या प्रभावी रिटर्न लेने की पेशकश कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed