{"_id":"3cc09159b0f49d2142a5f44752b80aad","slug":"icici-bank-launches-first-digital-bank-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" आईसीआईसीआई बैंक ने लांच किया भारत का पहला डिजिटल बैंक ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आईसीआईसीआई बैंक ने लांच किया भारत का पहला डिजिटल बैंक
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2015 08:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी क्षेत्र के बैंक आईसीआईसीआई बैंक ने मंगलवार को युवाओं के लिए भारत का पहला डिजिटल बैंक पॉकेट्स लांच किया है। कोई भी व्यक्ति गूगल प्लेस्टोर से आसानी से ई-वॉलेट डाउनलोड कर सकता है।
विज्ञापन
देश के किसी भी दूसरे बैंक से इसमें पैसा डाल सकते हैं और तत्काल ट्रांजेक्शन शुरू कर सकते हैं। इस वॉलेट के साथ एक वर्चुअल वीजा कार्ड होता है, जिसकी मदद से उपयोगकर्ता भारत में किसी भी वेबसाइट या मोबाइल एप्लीकेशन पर ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।
विज्ञापन
किसी भी रिटेल आउटलेट पर इसका उपयोग करने के लिए ग्राहक इसके लिए फिजिकल कार्ड का अनुरोध भी कर सकते हैं। इस वॉलेट की मदद से उपयोगकर्ता किसी भी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, फेसबुक व ट्विटर के अपने मित्रों और बैंक खातों से या उनके खातों मे तत्काल पैसा भेज सकते हैं/मंगाने के लिए अनुरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन
यही नहीं इसकी मदद से उपयोगकर्ता बिल का भुगतान कर सकते हैं, मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं, मूवी की टिकट बुक कर सकते हैं, खाने के लिए ऑर्डर कर सकते हैं, वास्तविक और ई-गिफ्ट्स भेज सकते हैं।