{"_id":"fc4e92b4-cffa-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"i-don-t-have-money-to-pay-your-salaries-vijay-mallya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय माल्या के पास सैलरी देने के पैसे नहीं","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
विजय माल्या के पास सैलरी देने के पैसे नहीं
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 10:49 AM IST
विज्ञापन
किंगफिशर एयरलाइंस के अध्यक्ष विजय माल्या ने अपने हड़ताली कर्मचारियों से कहा कि उनके बकाए वेतन का भुगतान करने के लिए उनके पास धन नहीं है।
विज्ञापन
माल्या ने बताया जाता है कि हड़ताल कर्मचारियों से कहा, मेरे पास आपके बकाए वेतन का भुगतान करने के लिए धनराशि नहीं है, क्योंकि मैं यूनाइटेड स्पिरिट्स डियाजियो सौदे से प्राप्त धनराशि का इस्तेमाल नहीं कर सकता।
विज्ञापन
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने इस पर रोक लगा रखी है। परिचालन बंद कर चुकी एयरलाइन के कर्मचारी कल से यहां पर किंगफिशर हाउस में भूख हड़ताल पर हैं। वे वेतन भुगतान की मांग कर रहे हैं जो उन्हें पिछले साल अगस्त से नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
माल्या ने कर्मचारियों से कहा कि एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी संजय अग्रवाल उनके साथ बैठक करेंगे। बहरहाल कर्मचारियों ने कहा कि माल्या के साथ उनकी पिछली बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला और वे अपनी भूख हड़ताल जारी रखेंगे।