फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   hundred rupees can grow wheat msp

सौ रुपये बढ़ सकता है गेहूं का एमएसपी

Tue, 25 Dec 2012 09:15 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Dec 2012 09:15 PM IST
विज्ञापन
hundred rupees can grow wheat msp

केंद्र सरकार वर्ष 2013 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 100 रुपये बढ़ा सकती है। बुधवार को होने वाली आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) में इस पर फैसला होने की पूरी उम्मीद है। पिछले वर्ष गेहूं का एमएसपी 1,285 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया था, जिसमें इस साल 100 रुपये का इजाफा हो सकता है। मंत्रिमंडल की बैठक में 25 लाख टन अतिरिक्त गेहूं के निर्यात पर भी निर्णय लिया जा सकता है।

विज्ञापन


गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर सरकार के बीच मतभेद रहे हैं। कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) ने गेहूं के एमएसपी को बढ़ाने के बजाय प्रति कुंतल 40 रुपये बतौर बोनस देने की सिफारिश की थी, जिसे कृषि मंत्रालय ने नामंजूर करते हुए एमएसपी को 1,385 रुपये प्रति कुंतल करने का प्रस्ताव मंत्रिमंडल को भेजा है। गेहूं उत्पादक सभी राज्यों में आजकल बुवाई जोरों पर है लेकिन समर्थन मूल्य की घोषणा न होने से किसान असमंजस में हैं। उत्तर प्रदेश और पंजाब में आधे से ज्यादा गेहूं की बुवाई हो चुकी है।
विज्ञापन


सरकारी गोदामों में गेहूं के भारी स्टॉक और आगामी सीजन की जरूरत को देखते हुए सरकार 25 लाख टन गेहूं के निर्यात की मंजूरी दे सकती है। विश्व बाजार में अभी गेहूं का भाव अच्छा है जबकि सरकारी गोदामों में जरूरत से बहुत ज्यादा गेहूं का स्टॉक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed