फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   hudco raise rs 5000 caror tax free bonds

टैक्स फ्री बांड से 5000 करोड़ जुटाएगी हडको

Wed, 09 Jan 2013 09:44 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 09 Jan 2013 09:44 PM IST
विज्ञापन
hudco raise rs 5000 caror tax free bonds

हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हडको) टैक्स फ्री बांड के जरिए करीब 5,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी कर रहा है। बुधवार को हडको ने अपने टैक्स फ्री बांड का पब्लिक इश्यू जारी कर दिया है। यह इश्यू आगामी 22 जनवरी तक खुला रहेगा। हाल में आए आरईसी, पीएफसी और आईआईएफसीएल के टैक्स फ्री बांड के बाद अब हडको ने भी खुदरा निवेशकों को आकर्षित करने की दिशा में कदम बढ़ाया है।

विज्ञापन


एक हजार रुपये की फेस वैल्यू वाले हडको के टैक्स फ्री बांड के न्यूनतम पांच बांड लिए जा सकते हैं। 10 और 15 साल की अवधि वाले इन बांडों पर खुदरा निवेशकों को 0.50 फीसदी अधिक ब्याज मिलेगा। इस इश्यू में हडको अधिकतम 8.01 फीसदी के कूपन रेट की पेशकश कर रही है, जो हाल में आए टैक्स फ्री बांड में सबसे अधिक है। एनआरआई और विदेशी संस्थागत निवेशक भी इन टैक्स फ्री बांड में निवेश कर पाएंगे।

विज्ञापन


टैक्स फ्री बांड का पब्लिक इश्यू जारी होने के मौके पर आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री अजय माकन ने कहा कि इस पूंजी का इस्तेमाल हडको आवास और शहरों के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने से जुड़ी परियोजनाओं में करेगा। निवेशकों को आकर्षक रिटर्न दिया जा रहा है और इस इश्यू के कामयाब होने की पूरी उम्मीद है। उन्होंने राजीव आवास योजना के जरिए देश को स्लम फ्री बनाने की मुहिम में भी हडको की भूमिका पर जोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हडको के सीएमडी वीपी बालीगर का कहना है कि हाल में लांच हुए टैक्स फ्री बांड के मुकाबले हडको 0.15 फीसदी अधिक रिटर्न दे रही है। खुदरा निवेशकों को 15 साल की अवधि वाले बांड पर 8.01 फीसदी और दस साल की अवधि पर 7.84 फीसदी का कूपन रेट दिया जा रहा है। करीब इस इश्यू में 60 फीसदी पूंजी खुदरा निवेशकों के जरिए जुटाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed