फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   htc launched windows smartphone

एचटीसी ने उतारा विंडोज स्मार्ट फोन

Fri, 21 Sep 2012 02:40 AM IST
न्यूयार्क/एजेंसी
न्यूयार्क/एजेंसी Updated Fri, 21 Sep 2012 02:40 AM IST
विज्ञापन
htc launched windows smartphone
स्मार्ट फोन ऑपरेटिंग बाजार में एप्पल और गूगल के बीच जारी जंग को और तीखा करते हुए ताइवान की फोन निर्माता कंपनी एचटीसी ने माइक्रोसॉफ्ट के साथ मिलकर विंडोज आधारित अपना नया स्मार्ट फोन उतारने की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन


एचटीसी के मुख्य कार्यकारी पीटर चाऊ ने माइक्रोसॉफ्ट के नए मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज फोन-8 पर आधारित दो फोन 8-एक्स और 8-एस को पेश किया। ये दोनों स्मार्ट फोन नवंबर से दुनिया भर के 50 देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


चाऊ ने कहा कि विंडोज फोन-8 प्लेटफार्म पर आधारित दोनों नए स्मार्ट फोनों का डिजाइन काफी आकर्षक है और आवाज एवं कैमरे का स्तर भी बेहतर किया गया है। इसलिए कंपनी को उम्मीद है कि ये दोनों स्मार्ट फोन ग्राहकों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। एचटीसी के इस लांच के साथ ही विंडोज फोन-8 ने एप्पल के ऑपरेटिंग सिस्टम आईओएस और गूगल के एंड्रायड को कड़ी टक्कर देनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब दो सप्ताह पहले ही प्रमुख हैंडसेट निर्माता नोकिया ने भी विंडोज-8 पर आधारित नया स्मार्ट फोन बाजार में उतारा है। गौरतलब है कि एप्पल ने हाल ही में अपना नया स्मार्ट फोन आईफोन-5 लांच करके सैमसंग को कड़ी चुनौती दी है। एंड्रायड आधारित स्मार्ट फोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग को एप्पल के हाथों पहले ही पेटेंट विवाद में बड़ी हार झेलनी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed