फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   how to manage money for future

TIPS: आपको भी रहती है पैसों की चिंता, अपनाइए ये 4 फॉर्मूले

Wed, 23 Dec 2015 02:08 PM IST
Updated Wed, 23 Dec 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
how to manage money for future

नियमित वेतन पाने वाले व्यक्ति आमतौर पर प्रीमियम के भुगतान में चुनौतियों का सामना नहीं करते हैं, जैसी कि व्यवसायी, स्वनियोजित पेशेवर व्यक्तियों के अलावा अधिक परिवर्तनशील वेतन पाने वाले लोगों को करना पड़ता है।

विज्ञापन


अप्रत्याशित आय के प्रवाह के कारण ऐसे व्यक्ति अकसर जीवन बीमा प्लान खरीदने के लिए अनिच्छुक रहते हैं। इसके चलते उनके परिवार वित्तीय रूप से असुरक्षित होते हैं, क्योंकि उनकी गैर मौजूदगी में मौजूदा खर्चों और भावी जरूरतों के लिए निवेश करने के लिए आय नहीं होती है।
विज्ञापन


इस लिए जहां बीमा प्लान लेना परिवार की आर्थिक सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है, वहीं इससे जुड़ी कुछ मूलभूत बातों का पालन करना भी जरूरी है, ताकि यह बीमा कवर बना रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय पर करें प्रीमियम का भुगतान

जब आप एक जीवन बीमा प्लान खरीदते हैं, तब आपको अपने प्रीमियम का समय पर भुगतान करने की जरूरत होती है। चाहे प्रीमियम के भुगतान का मोड वार्षिक, तिमाही या मासिक हो।

यदि आप देय तारीख को प्रीमियम का भुगतान करने से चूक जाते हैं, तो आपको एक रियायत अवधि मिलती है। यह आमतौर पर मासिक प्रीमियम भुगतान मोड के लिए 15 दिन की तथा तिमाही, छमाही और वार्षिक प्रीमियम मोड के लिए 30 दिनों की होती है।

जीवन बीमा सुरक्षा इस अवधि के दौरान सक्रिय रहती है तथा इस रियायत अवधि में प्रीमियम का भुगतान करने की जरूरत होती है। यदि आप आगे और विलंब करते हैं, तो पॉलिसी निरस्त हो जाती है तथा जीवन सुरक्षा बाधित हो जाती है अर्थात आपके परिवार को मृत्यु के लाभ नहीं मिलते है यदि आपके साथ अनहोनी हो जाती है।

जीवन बीमा प्लान पर विचार करते समय यह अनियमित आय वाले व्यक्तियों के लिए तथा उन्हें मार्गदर्शन देने की कोशिश करने वाले बीमा सलाहकारों के दिमाग में होता है। परिवार की नकद आय के प्रवाह को समझदारी से हैंडल करके इस मुद्दे को काबू में किया जा सकता है।

प्रीमियम के लिए फंड का बफर बनाएं

how to manage money for future

इस सुनियोजित योजना का पहला भाग यह सुनिश्चित करना है कि आप कम प्रीमियम पर अधिक जीवन सुरक्षा वाले जीवन बीमा प्लान का चुनाव करें। यह प्रीमियम के भुगतान को व्यवस्थित करने का भी कार्य करेगा।

अवधि के प्लान में आप अधिक जीवन बीमा राशि जो आप चाहते हैं, किफायती प्रीमियम पर पाते हैं। यदि अब भी प्रीमियम का भुगतान करना कठिन काम लगता है, तो दो तरीकों में से एक के लिए कोशिश करें।

पहले तरीके में जब दो आय प्रवाहों के बीच काफी अंतर जैसे 6-9 माह है, तो वार्षिक प्रीमियम मोड चुनें। पॉलिसी को इस प्रकार से खरीदें जिससे प्रीमियम के भुगतान की देय अवधि तब हो जब आप आमतौर पर आय प्राप्त करते हों।

उसी समय यह भी सुनिश्चित करें कि आपने आगामी प्रीमियम के लिए धनराशि को अलग रख दिया है। दूसरे तरीके में, जब आय प्रवाह के बीच अंतर छह महीने से भी काफी कम है तब मासिक प्रीमियम भुगतान मोड पर विचार करें।

यहां आपको बफर आदर्श रूप में 6 महीने के प्रीमियम को भी जारी रखने की जरूरत है, जिससे आपके प्रीमियम के भुगतान और जीवन सुरक्षा जारी रहे भले ही आपकी आय का प्रवाह कुछ भी हो।

प्रीमियम की राशि की भरपाई के करें उपाय

how to manage money for future

प्रीमियम की राशि की भरपाई करने तथा बनाने के तरीकों में से एक प्रीमियम की राशि को इकट्ठा करने के लिए कोई अल्प कालिक बैंक की सावधि जमा या बैंक के बचत सह सावधि जमा खाते के विकल्प को चुन सकता है।

यह वार्षिक भुगतना मोड में सबसे अधिक मददगार होगा। आप छोटे मासिक योगदान के द्वारा धनराशि को इकट्ठा करने के लिए बैंक के आवर्ती जमा को भी आजमा सकते हैं।

यह तब भी सहायक होता है जब आपके पास कम न्यूनतम शेष राशि का अलग बचत खाता है तथा प्रीमियम का भुगतान उससे करते हैं। यह सुनिश्चित करने में मदद कर सकता है कि यहां इकट्ठी की गई धनराशि या इसके साथ लिंक की गई राशि, प्रीमियम के अलावा प्रत्येक अन्य उद्देश्य के लिए निषिद्ध है।

लचीली सुरक्षा अवधि के प्लान चुनें

how to manage money for future

अनियमित आय प्रवाह होने पर भी कुछ समय बाद आपकी समग्र आय में बढ़ोतरी होनी ही है। इसके अलावा नई जिम्मेदारियां जैसे अपने नवजात बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने की भी होंगी।

आपके जीवन बीमा सुरक्षा के क्षेत्र को भी तदनुसार विस्तारित करने की जरूरत है, जिससे आपके परिवार का मौजूदा जीवन स्तर तथा उनकी भविष्य की जरूरतों को आसानी से पूरा किया जा सके।

ऐसे आवधिक प्लान हैं, जो आपको जीवन में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करने के बाद आपकी बीमा सुरक्षा को बढ़ाने तथा घटाने के लिए आपको लचीलापन प्रदान करते हैं।

आपको ऐसे प्लान को चुनने की जरूरत है, जिससे आप अपनी जीवन बीमा की राशि को आसानी से समायोजित कर सकें तथा बिना किसी झंझट के प्रीमियम के भुगतान की व्यवस्था कर सकें।

यह बिल्कुल स्पष्ट है कि अनियमित आय होने का मतलब अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा से समझौता करना नहीं है। हमेशा की तरह किसी की आय के वित्तीय नियोजन और कुशल अनुकूलन वह सब है, जिसकी जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed