फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   how lipstick tell about the economy of a country

लिपस्टिक खोल देती है राज, पता चलती है देश से जुड़ी ये खास बात

Fri, 15 May 2015 03:38 PM IST
Updated Fri, 15 May 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
how lipstick tell about the economy of a country

यूं तो किसी देश की आर्थिक हालत का पता लगाने के लिए वहां के लोगों का रहन-सहन, इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रोथ रेट और लोगों की कमाई देखी जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि लिपस्टिक भी किसी देश की आर्थिक हालात बयां करने का पैमाना हो सकती है।

विज्ञापन


लिपस्टिक इंडेक्स किसी देश की आर्थिक स्थिति बताता है। कई रिसर्च हुई हैं जिनसे यह बात सामने आई है कि अगर किसी देश की महिलाएं कपड़े खरीदने में अधिक खर्च करती हैं तो इसका मतलब है कि उस देश की आर्थिक हालत काफी अच्छी है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, अगर किसी देश की महिलाएं लिपस्किट अधिक खरीदती हैं तो इससे पता चलता है कि उस देश की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है। इसका मतलब मंदी के समय में महिलाएं लिपस्टिक अधिक खरीदती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ों और जूतों पर खर्च कम

how lipstick tell about the economy of a country

1990 के दशक में एसटी लाउडर कंपनी के चेयरमैन लियोनार्ड लाउडर ने इस इंडेक्स की शुरुआत की थी। इसके लिए उन्होंने महिलाओं के व्यवहार का भी अध्ययन किया।

दरअसल, इस इंडेक्स के पीछे तर्क यह है कि मुश्किल हालात में महिलाएं अधिक आकर्षक दिखना चाहती हैं और इसके लिए वह लिपस्टिक खरीदने में काफी पैसा खर्च करती हैं।

लिपस्टिक के अलावा मुश्किल के समय में महिलाएं कपड़े, जूते और पर्स आदि खरीदने में कम पैसे खर्च करती हैं। ऐसे में मंदी में महिलाएं लिपस्टिक खरीदने पर अधिक खर्च करती हैं।

क्या कहना है लाउडर का

how lipstick tell about the economy of a country

लाउडर का कहना है कि उन्होंने काफी लंबे समय तक अध्ययन के बाद यह पाया कि मुश्किल के समय में सस्ती लग्जरी चीजों की मांग बढ़ जाती है।

2001 में मंदी के दौरान लिपस्टिक की सेल्स में बढ़ोत्तरी देखने को मिली। साथ ही, अन्य कुछ कॉस्मेटिक्स की चीजों जैसे नेल पॉलिस की सेल्स में भी बढ़त दिखाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed