{"_id":"50b450b8165793a30a25ba404b0d26d2","slug":"higher-intrest-on-post-office-deposites","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्ट ऑफिस की एफडी और आरडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
पोस्ट ऑफिस की एफडी और आरडी पर मिलेगा ज्यादा ब्याज
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2014 01:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्ट आफिस की सावधि जमा (एफडी) और आवर्ती जमा (आरडी) पर अब आपको 0.2 फीसदी तक ज्यादा ब्याज मिलेगा। नई दरें एक अप्रैल 2014 से लागू होंगी। इसके तहत एक साल, दो साल और तीन साल की एफडी पर ब्याज में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
विज्ञापन
पांच साल की आरडी पर 0.1 फीसदी की बढ़ोतरी सरकार ने की है। हालांकि बचत खाता, एनएससी, पीपीएफ आदि जमाओं के ब्याज में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की गई है।
एक अप्रैल से अब आपको एक साल और दो साल की एफडी पर 8.2 फीसदी की जगह 8.4 फीसदी ब्याज मिलेगा। जबकि तीन साल की एफडी पर 8.3 फीसदी की जगह 8.4 फीसदी ब्याज मिलेगा।
विज्ञापन
इसी तरह पांच साल की एफडी पर 8.4 फीसदी की जगह 8.5 फीसदी ब्याज मिलेगा।
एफडी के अलावा पांच साल की आरडी पर 8.3 फीसदी की जगह 8.4 फीसदी ब्याज मिलेगा। सरकार ने बचत खाते पर चार फीसदी, पीपीएफ (पब्लिक प्रॉविडेंट फंड) पर 8.7 फीसदी , नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) सहित दूसरी जमाओं की ब्याज दरों को पुराने स्तर पर बरकरार रखा है।
विज्ञापन