फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   HCL Technologies net profit up 32.3%

एचसीएल टेक्नोलॉजीस का मुनाफा 32.3 फीसदी बढ़ा

Fri, 17 Oct 2014 06:48 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 17 Oct 2014 06:48 PM IST
विज्ञापन
HCL Technologies net profit up 32.3%

देश की चौथी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीस ने बीती तिमाही

विज्ञापन
के दौरान 32.3 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया। शुक्रवार को जारी कंपनी के नतीजों के मुताबिक 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी को 1,873 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1,416 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी के मुनाफे में यह बढ़ोतरी यूरोप में मांग में तेजी आने से हुई है। बीती तिमाही में कंपनी की आय 9.7 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 7,961 करोड़ रुपये के मुकाबले 8,735 करोड़ रुपये पर पहुंच गई।

डॉलर में कंपनी की आय 36.1 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 30.72 करोड़ डॉलर रही। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी को 22.56 करोड़ डॉलर का मुनाफा हुआ था। डॉलर में कंपनी की आय 12.8 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 1.27 अरब डॉलर के मुकाबले 1.43 अरब डॉलर पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed