{"_id":"e9161306-21d2-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"havells-new-plant-for-lighting-fixtures","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइटिंग फिक्सचर्स के लिए हैवल्स का नया प्लांट","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
लाइटिंग फिक्सचर्स के लिए हैवल्स का नया प्लांट
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Oct 2012 07:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइटिंग फिक्सचर्स में अगर आपको ऊंची गुणवत्ता वाले उत्पाद चाहिए तो अब आपको विदेशी कंपनियों की ओर रुख करने की जरूरत नहीं। हैवेल्स इंडिया ने राजस्थान के नीमराणा में स्थापित अपने नए प्लांट में इन उत्पादों की मैन्यूफैक्चरिंग शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कंपनी का दावा है कि स्वीडन, इटली और जापान की महंगी रोबोटिक मशीनों से बनने वाले उसके यह उत्पाद अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाले होंगे। कंपनी भारतीय बाजार में भी वहीं प्रोडक्ट सप्लाई करेगी, जोकि अमेरिका, यूरोप, लेटिन अमेरिका, अफ्रीका और एशिया के करीब डेढ़ सौ देशों को निर्यात किए जाएंगे।
विज्ञापन
कंपनी के संयुक्त प्रबंध निदेशक अनिल गुप्ता ने बताया कि करीब साल भर पहले तक सरकारी नीतियों के तहत लाइट फिटिंग श्रेणी के उत्पादों का निर्माण छोटे और मझले दर्जे के उद्योगों (एसएमई) के लिए आरक्षित था। ऐसे में लोगों को या तो अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोडक्ट नहीं मिल पा रहे थे, या फिर बेहतर क्वालिटी के लिए विदेशी कंपनियों के महंगे उप्ताद खरीदने पड़ रहे थे।
विज्ञापन
ऐसे में बड़ी कंपनियों को यह उत्पाद बनाने की सरकारी अनुमति मिलने के साथ ही देश की पहली कंपनी के रूप में हैवेल्स ने इस क्षेत्र में कदम रखने का फैसला किया। इसके लिए कंपनी ने नीमराणा में करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से अलग प्लांट लगाया है। यहां तैयार होने वाले 60 से अधिक उत्पाद घरेलू और ग्लोबल बाजार के लिए तैयार किए जाएंगे।
इनमें लाइटिंग फिक्सचर्स से लेकर एलईडी व सीएफएल बल्ब भी शामिल होंगे। कंपनी के प्रेसिडेंट अनिल सिक्का ने बताया कि बताया कि नए प्लांट में कंपनी ने प्रोडक्ट की ऊंची गुणवत्ता के साथ-साथ पर्यावरण मानकों के पालन का भी खास तौर पर ख्याल रखा गया है। कंपनी को दो साल के भीतर इस श्रेणी के उत्पादों का सालाना कारोबार 500 करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद है।
मुनाफे में 24 फीसदी की बढ़त
वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में हैवेल्स इंडिया का शुद्ध लाभ 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 87 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह 70 करोड़ रुपये दर्ज की गई थी इसके साथ ही कंपनी की आय (रिवेन्यू) 13 फीसदी की बढ़त के साथ 964 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले साल की दूसरी तिमाही में यह 850 करोड़ रुपये थी। कंपनी का बताना है कि उसे यह बढ़त ग्लोबल बाजार में अपने उत्पादों की बढ़ती मांग के चलते हासिल हुई है।