फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Govt to approve 17 food parks

17 फूड पार्क को मंजूरी देगी सरकार

Tue, 23 Sep 2014 09:05 AM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Tue, 23 Sep 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
Govt to approve 17 food parks
केंद्र सरकार देश भर में अगले कुछ माह में 17 फूड पार्क के निर्माण को मंजूरी देगी। इन पार्को में लगभग 2,100 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने अपने मंत्रालय की पहल के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने 20 नए कोल्ड चेन प्रोजेक्ट मंजूर किए हैं।

उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर और क्लस्टर डेवलपमेंट के लिए नई योजनाओं की संभावनाएं भी तलाशी जा रहीं हैं। बादल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मेगा फूड पार्क की योजना (2008-09) के तहत देश भर में 42 प्रोजेक्ट को मंजूरी दी गई थी। इसमें से विभिन्न राज्यों में 25 प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


शेष 17 प्रोजेक्ट के लिए मंत्रालय ने 72 पात्र एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट प्राप्त किए हैं। खाद्य प्रसंस्करण सचिव सिराज हुसैन ने बताया कि मंजूर किए गए 25 प्रोजेक्ट में से 2 प्रोजेक्ट पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं। एक प्रोजेक्ट उत्तराखंड के हरिद्वार में है और दूसरा आंध्र प्रदेश के चित्तूर में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चार और फूड पार्क इस वर्ष के अंत तक तैयार हो जाएंगे। मेगा फूड पार्क स्कीम क्लस्टर एप्रोच पर आधारित है। स्कीम का मकसद प्रभावी सप्लाई चेन के साथ मजबूत खाद्य प्रसंस्करण इंडस्ट्री स्थापित करना है। इसमें कलेक्शन सेंटर, सेंट्रल प्रोसेसिंग सेंटर (सीपीसी) और कोल्ड चेन इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed