{"_id":"ab93b4732619c432d7de18dadb146530","slug":"govt-scraps-incentive-on-milk-powder-exports-to-check-prices","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिल्क पाउडर के निर्यात पर नहीं मिलेगा प्रोत्साहन ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मिल्क पाउडर के निर्यात पर नहीं मिलेगा प्रोत्साहन
नई दिल्ली/ एजेंसी
Updated Wed, 09 Jul 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने कीमतों पर अंकुश लगाने और घरेलू आपर्ति बढ़ाने के लिए स्किम्ड मिल्क पाउडर के निर्यात पर प्रोत्साहन खत्म कर दिया है।
विज्ञापन
आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीइए) ने बुधवार को स्किम्ड मिल्क पाउडर के निर्यातकों को दिया जाने वाला 5 फीसदी प्रोत्साहन वापस लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
कमजोर मानूसन के कारण चारे की कमी की संभावना और इससे दूध का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीइए की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन