फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Govt imposes 10 percent import duty on Wheat

किसानों के लिए अच्छी खबर,गेहूं आयात पर लगा शुल्क

Sat, 08 Aug 2015 10:19 AM IST
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:19 AM IST
विज्ञापन
Govt imposes 10 percent import duty on Wheat

देश में किसानों से गेहूं की खरीद के गिरते ग्राफ को ध्यान में रखते हुए सरकार ने गेहूं के आयात पर 10 फीसदी शुल्क लगाने का फैसला किया है। वित्त मंत्रालय की तरफ से इस मामले में अधिसूचना जारी कर दी गई।

विज्ञापन


आठ साल के लंबे अंतराल के बाद सरकार ने गेहूं के आयात पर शुल्क लगाया है। फिलहाल गेहूं के आयात पर कोई शुल्क नहीं था। अधिसूचना के मुताबिक 10 फीसदी का शुल्क आगामी 31 मार्च तक मान्य होगा। इस आयात शुल्क से सरकार को 90 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि देश में गेहूं का पर्याप्त स्टॉक है। पिछले सात साल से गेहूं की बंपर फसल होने की वजह से देश में गेहूं की कोई कमी नहीं है।

ऐसे में निजी फर्मों की तरफ से विदेश से गेहूं की खरीदारी होने से यह माना जाने लगा है कि सरकार किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। पिछले महीने गेहूं पर आयात शुल्क लगाने के मामले में वित्त मंत्रालय के साथ वाणिज्य मंत्रालय, कृषि मंत्रालय के बीच बैठक की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल जून में निजी कंपनियों ने आस्ट्रेलिया से 5 लाख टन गेहूं की खरीदारी के लिए करार किया था।

यह कदम किसानों के हित में

Govt imposes 10 percent import duty on Wheat

इस करार के बाद सरकार की काफी आलोचना की गई कि सरकार किसानों के हित का ख्याल नहीं रख रही है। विदेश से गेहूं खरीदारी में बंदरगाह के नजदीक स्थित आटा मिल काफी अधिक रुचि ले रही हैं।

इस साल बेमौसम बरसात की वजह से गेहूं की फसल की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। इसलिए पास्ता व पिज्जा में इस्तेमाल होने वाले अधिक प्रोटीन वाले आटे के लिए गेहूं के आयात में बढ़ोतरी हो रही है।

सूत्रों के मुताबिक सरकार जल्द से जल्द गेहूं के आयात पर शुल्क लगाना चाहती थी क्योंकि हाल ही में फ्रांस से बांग्लादेश आने वाले 52,500 टन गेहूं को बांग्लादेश ने गुणवत्ता के आधार पर लेने से मना कर दिया।

अब इस बात की आशंका है कि फ्रांस उस गेहूं को किसी तरीके से भारत में बेचने की कोशिश कर सकता है।

वहीं जानकार मानते हैं कि देश गेहूं की पैदावार तो हो रही है लेकिन उसकी गुणवत्ता ठीक न होने के कारण कंपनियां गेहूं विदेश से आयात करती हैं अब अगर कंपनियां आयात जारी रखती हैं तो जाहिर है वह महंगा होगा और देश में पैक्ड आटा और ब्रेड के दाम बढ़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed