फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   govt hikes import duty on gold

सोना हुआ और महंगा, आयात शुल्क 6 फीसदी हुआ

Mon, 21 Jan 2013 11:19 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Jan 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
govt hikes import duty on gold

बढ़ते व्यापार घाटे को कम करने और कमजोर रुपये को मजबूती देने के लिए सरकार ने सोने और प्लेटिनम पर आयात शुल्क चार फीसदी से बढ़ाकर छह फीसदी कर दिया है। इस फैसले से सोना प्रति 10 ग्राम करीब 600 रुपये तक महंगा हो सकता है। सोमवार शाम आयात शुल्क में बढ़ोतरी का ऐलान होते ही दिल्ली में सोने का भाव 315 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़ गया।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के सचिव अरविंद मायाराम ने बताया कि सरकार ने तत्काल प्रभाव से सोने और प्लेटिनम पर आयात शुल्क दो फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि गोल्ड ईटीएफ को गोल्ड जमा योजनाओं से जोड़ा जाएगा ताकि म्यूचुअल फंड अपने पास जमा सोने को बैंकों की गोल्ड जमा योजनाओं में लगा सकें।
विज्ञापन


सरकार आयात के बजाय घर में मौजूद सोने को बाजार में लाने पर जोर दे रही है। इसके लिए आरबीआई की तरफ से कई सुझाव दिए गए थे, जिन्हें ध्यान में रखते हुए सरकार ने ये कदम उठाएं हैं। मायाराम ने कहा कि सरकार रिफाइंड सोने, अयस्क और गोल्ड बार पर सीमा व उत्पाद शुल्क में भी बदलाव करेगी। अगर सोने के आयात में कमी आती है तो आयात शुल्क पर पुनर्विचार किया जा सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि आयात शुल्क बढ़ने से तस्करी को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में बेकार जमा सोने को बाजार में लाने के लिए सरकार मौजूदा गोल्ड जमा योजनाओं में कई बदलाव लाने जा रही है। इन योजनाओं को आकर्षक बनाने के लिए जमा अवधि को तीन साल के घटाकर छह महीना किया जा सकता है। साथ ही जमा सोने की न्यूनतम मात्रा को भी घटाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed