फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Government to Investigate Flipkart's Big Billion Sale Issues

बंपर सेल पर फंसी फ्लिपकार्ट, जांच करेगी सरकार

Thu, 09 Oct 2014 01:19 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 01:19 PM IST
विज्ञापन
Government to Investigate Flipkart's Big Billion Sale Issues

प्रमुख ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट बंपर सेल के चलते विवादों में फंसती जा रही है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ बहुत शिकायतें मिली हैं।

विज्ञापन


सरकार पूरे मामले पर गौर करेगी और जरूरी हुआ तो ई-रिटेल पर अलग नीति या स्पष्टीकरण जारी किया जा सकता है। अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ ने हाल ही में सीतारमण को पत्र लिखकर ऑनलाइन शॉपिंग से जुड़ी कंपनियों के बिजनेस मॉडल और कारोबार के तौर-तरीकों की शिकायत की थी।
विज्ञापन


भारी डिस्काउंट के दावों पर फ्लिपकार्ट के खरा न उतरने से ग्राहकों में नाराजगी है। कंपनी ने सोमवार को ‘बिग बिलियन डे’ सेल पर कई उत्पादों पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई ऑफर सेल शुरू होते ही खत्म हो गए, जबकि बहुत से लोगों के ऑर्डर बाद में कैंसिल कर दिए गए। इस मेगा सेल के दौरान फ्लिपकार्ट की वेबसाइट में तकनीकी गड़बड़ियों के चलते भी खरीददारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

फ्लिपकार्ट के मालिकों ने ग्राहकों से मांगी माफी

Government to Investigate Flipkart's Big Billion Sale Issues

इससे नाराज खरीददार सोशल मीडिया पर फ्लिपकार्ट के खिलाफ जमकर भड़ास निकाल रहे हैं। फ्लिपकार्ट के संस्थापक सचिन और बिन्नी बंसल ने पोर्टल की साख बचाने के लिए ग्राहकों को लंबा-चौड़ा माफीनामा भेजा है।

इसमें खरीददारों की उम्मीदों पर खरा न उतर पाने और डिस्काउंट के वादे को पूरा न कर पाने के लिए खेद व्यक्त किया गया है। माफीनामे के बावजूद फ्लिपकार्ट के लिए आगे की राह काफी मुश्किल नजर आ रही है।

एक ओर अमेजॉन और स्नैपडील जैसी प्रतिद्वंद्वी कंपनियां फ्लिपकार्ट से नाराज ग्राहकों का भरोसा जीतने में जुटी हैं, वहीं खुदरा व्यापारियों का विरोध फ्लिपकार्ट समेत समूचे ई-कॉमर्स के बिजनेस मॉडल पर सवालिया निशान लगा रहा है।

छोटे व्यापारी भाजपा के परंपरागत वोटर हैं, जिनके हितों की अनदेखी करना मोदी सरकार के लिए आसान नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed