फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   government is against higher tax against

सरकार ऊंची टैक्स दरों के खिलाफ : जेटली

Sun, 17 Aug 2014 08:34 AM IST
Updated Sun, 17 Aug 2014 08:34 AM IST
विज्ञापन
government is against higher tax against

नरेंद्र मोदी सरकार ऊंची टैक्स दरों के पक्ष में नहीं है लेकिन वह एक साथ उद्योग और गरीब समर्थक होने में यकीन करती है। सरकार चाहती है कि देश में कम विकास और ऊंची महंगाई दर का दौर बदलना चाहिए ताकि विकास दर में इजाफा हो और कीमतें स्थिर रहें। मोदी सरकार बढ़ते सब्सिडी बिल को लेकर भी चिंतित है और इसके  वाजिब बंटवारे की व्यवस्था करना चाहती है।

विज्ञापन


'उद्योग समर्थक होने में कोई हर्ज नहीं हैं'

government is against higher tax against

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को भाजपा के एक समारोह में कहा कि उद्योग समर्थक होने में कोई हर्ज नहीं है क्योंकि  तेज आर्थिक विकास के लिए देश को निवेश की जरूरत है, जिससे रोजगार पैदा हो और राजस्व में इजाफा हो। सरकार को जब तक राजस्व नहीं मिलेगा तब तक यह इन्फ्रास्ट्रक्चर का निर्माण नहीं कर सकती है और न ही गरीबों के कल्याण के लिए कार्यक्रम चला सकती है। जेटली का कहना था कि यूपीए सरकार की ओर से रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स लागू करने की बात से निवेशकों में नकारात्मक संकेत गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'बचत को बढ़ावा देना है जरूरी'

government is against higher tax against

वित्त मंत्री ने कहा देश में बचत को बढ़ावा देना जरूरी है। पिछली यूपीए सरकार के दौरान बचत दर 33 फीसदी से घट कर 30 फीसदी पहुंच गई। लिहाजा अब देश में बचत को बढ़ावा देने के उपाय करने होंगे। जेटली ने कहा कि देश में ऊंची महंगाई और कम विकास दर की स्थिति बदलनी होगी। उन्होंने कहा कि अगर महंगाई ज्यादा है तो आप ऐसी जगह से शुरुआत करते हैं, जहां विकास दर नीची हो। इस स्थिति को बदलना होगा। जब तक हम मौजूदा स्थिति की वजहों की पड़ताल नहीं करेंगे तब तक इससे निकलना मुश्किल होगा। दरअसल यूपीए सरकार में नीतिगत फैसलों में ठहराव और लोकलुभावन फैसलों की वजह से अर्थव्यवस्था की यह दुर्गति हुई है।

विज्ञापन

सरकार को रखना चाहिए ध्यान

government is against higher tax against

जेटली ने कहा कि सरकार बढ़ते सब्सिडी बिल को कम करने की जरूरत समझती है। उन्होंने कहा कि सरकार को चुनाव से पहले लोकलुभावन फैसलों के तहत पैसे खर्च करने से बचना चाहिए। अगर सरकार कर्ज माफ कर दे तो सरकार का खजाना खाली हो जाएगा और आर्थिक अनुशासन भंग हो जाएगा। जेटली ने स्वीकार किया उन्हें भी सब्सिडी मिलती है लेकिन वह मानते हैं कि उन्हें इसका लाभ नहीं लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed