{"_id":"efc247b6ec5c76f31b50adf0f9b9647f","slug":"google-to-sell-nexus-6-for-rs-44k-onwards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल नेक्सस6 की शुरुआती कीमत होगी 44,000 रुपये","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गूगल नेक्सस6 की शुरुआती कीमत होगी 44,000 रुपये
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Fri, 07 Nov 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किफायती एंड्रायडवन डिवाइस को सफलतापूर्वक बाजार में उतारने के बाद गूगल अब अपने प्रीमियम स्मार्टफोन नेक्सस6 और नेक्सस9 को लांच करने के लिए पूरी तरह तैयार है। गूगल के यह दोनों प्रीमियम डिवाइस अगले कुछ सप्ताह में भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएंगे। इनकी शुरुआती कीमत क्रमश: 44,000 और 28,9000 रुपये होगी।
विज्ञापन
गूगल नेक्सस6 को मोटोरोला ने विकसित किया है और पिछले महीने इसकी ग्लोबल लांचिंग हुई थी। वहीं, नेक्सस9 को ताइवान की कंपनी एचटीसी ने तैयार किया है और इसे भी पिछले माह ग्लोबल स्तर पर लांच किया गया। गूगल प्ले स्टोर पर नेक्सस6 (32जीबी) 44,000 रुपये और नेक्सस6 (64 जीबी) 49,000 रुपये में लिस्टेड है। इसी तरह, 16 जीबी वाई फाई सुविधा से युक्त नेक्सस9 की कीमत 28,900 और 32 जीबी एलटीई वर्जन की कीमत 44,900 रुपये है। हालांकि, इन डिवाइसेस की बिक्री शुरू होने की तारीख का अभी खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
नेक्सस6 की स्क्रीन 5.96 इंच की होगी और यह लेटेस्ट एंड्रायड 5.0 लॉलीपॉप ऑपरेटिंग सिस्टम पर संचालित होगा। इसका वजन 184 ग्राम है। इसका रीयर कैमरा 15 एमपी और फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है।
विज्ञापन
आईडीसी के मुताबिक भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ता स्मार्टफोन बाजार है। पिछले साल भारत में 4.4 करोड़ डिवाइस की बिक्री हुई थी। पिछले महीने गूगल ने अपने एंड्रायडवन स्मार्टफोन की पहली सीरीज भारत में लांच की थी। भारत पहला देश है जहां गूगल ने तीन मोबाइल निर्माता कंपनियों स्पाइस, माइक्रोमैक्स और कार्बन के साथ मिलकर एंड्रायडवन स्मार्टफोन को लांच किया था।