{"_id":"90352845a681d5ebc59436e640268c68","slug":"google-faces-up-to-5-billion-cci-fine","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल पर 5 अरब डॉलर का जुर्माना!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
गूगल पर 5 अरब डॉलर का जुर्माना!
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 11 Mar 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) सर्च इंजन चलाने वाली कंपनी गूगल पर 5 अरब डॉलर का जुर्माना लगा सकता है। सीसीआई गूगल पर कारोबार में दबदबा बनाने के लिए अनुचित कारोबारी तरीके अपनाने के मामले की जांच कर रहा है। सीसीआई ने डायरेक्टर जनरल (डीजी) को इस बारे में जांच-पड़ताल का जिम्मा सौंपा है।
विज्ञापन
जांच में दोषी पाए जाने पर गूगल पर यह जुर्माना लगाया जा सकता है। दूसरी ओर सीसीआई को इस मामले की जांच में अपनी ओर से पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। गूगल का कहना है कि अमेरिका के प्रतिस्पर्धा आयोग ने बीते दो वर्षों के दौरान गूगल की कारोबारी गतिविधियों को बाजार में प्रतिस्पर्धा के लिहाज से अच्छा बताया है।
विज्ञापन
गूगल की ओर से इस संबंध में ई-मेल के माध्यम से जारी वक्तव्य में कहा गया है कि हम इस मामले की जांच में सीसीआई को पूरी तरह से सहयोग प्रदान कर रहे हैं। गौरतलब है कि गूगल अमेरिका और यूरोप में इस इस मामले का निपटारा सेटलमेंट प्रक्रिया के जरिए कर चुका है। भारत में ऐसे मामलों को सेटेलमेंट के जरिए सुलझाने का प्रावधान नहीं है।
विज्ञापन
फेसबुक-वाट्स ऐप सौदे पर भी आ सकती है आंच
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) सोशल साइट चलाने वाली अमेरिकी कंपनी फेसबुक द्वारा 1.16 लाख करोड़ (19 अरब डॉलर) में मोबाइल मैसेंजर सर्विस वाट्स ऐप को खरीदे जाने के सौदे की जांच कर सकता है। दोनों कंपनियों की भारतीय बाजार में व्यापक मौजूदगी के आधार पर सीसीआई इस सौदे की जांच कर सकता है।