{"_id":"76e65af8-0368-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"google-ahead-of-facebook-in-online-advertising","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन विज्ञापन में फेसबुक से आगे गूगल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
ऑनलाइन विज्ञापन में फेसबुक से आगे गूगल
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Fri, 21 Sep 2012 02:46 AM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन विज्ञापनों के मामले में गूगल सबसे आगे निकल गया है। ऑनलाइन डिस्प्ले विज्ञापनों में अमेरिका में बाजी मारने के बाद अब वह सर्च व मोबाइल पर विज्ञापन सहित ऑनलाइन विज्ञापनों की सभी श्रेणियों में पहले पायदान पर आ गया है। यह बात ग्लोबल ऑनलाइन बाजार का अध्ययन करने वाली फर्म ई-मार्केटर ने अपनी एक ताजा सर्वे रिपोर्ट में बताई है।
ई-मार्केटर के अध्ययन के मुताबिक गूगल ने 2012 में ऑनलाइन विज्ञापनों के जरिये 2.31 अरब डॉलर की आय अर्जित की है, जोकि दुनिया में ऑनलाइन विज्ञापन बाजार की कुल आय का करीब 15.4 फीसदी है। इस तरह बाजार के इतने बड़े हिस्से पर कब्जा जमाते हुए गूगल सबसे आगे निकल गई है।
गूगल ने ऑनलाइन विज्ञापन से कमाई करने में सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक को भी पीछे छोड़ दिया है, जोकि पिछले साल लंबे समय से अग्रणी रही याहू को पछाड़ कर टॉप पर आई थी। इस तरह अब सर्च, डिस्प्ले और मोबाइल एडवरटाइजिंग बाजार में गूगल की हिस्सेदारी अन्य कंपनियों से अधिक हो गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट में गूगल की इस बढ़त पर रोशनी डालते हुए उसकी ऑनलाइन विज्ञापन की आय में 38 फीसदी का बड़ा उछाल आने की भी संभावना जताई गई है। अध्ययन के मुताबिक फेसबुक की विज्ञापन आय 2.16 अरब डॉलर तक पहुंच सकती है, जोकि पिछले साल से 24.4 फीसदी अधिक होगी। इस तरह ऑनलाइन विज्ञानों में फेसबुक की कुल बाजार हिस्सेदारी 14.4 फीसदी की होगी।