{"_id":"a034d49c-d433-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"gold-up-rs-360-silver-by-rs-500-on-stockists-buying-global-cues","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने में फिर तेजी, 360 रुपये का उछाल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने में फिर तेजी, 360 रुपये का उछाल
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Thu, 13 Jun 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
विदेशी बाजारों में मजबूती के बीच स्थानीय स्तर पर कारोबारियों की खरीदारी से घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़ गए।
विज्ञापन
सराफा बाजार में सोने के भाव 360 रुपये बढ़कर 28,550 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए। चांदी की कीमतें 500 रुपये उछलकर 44,700 रुपये प्रति किलो हो गई।
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी दोनों के भाव में मजबूती रही। न्यूयार्क में सोना 10.20 डॉलर बढ़कर 1,388.40 डॉलर प्रति औंस हो गया।
वहीं, चांदी 0.48 फीसदी बढ़कर 21.79 डॉलर प्रति औंस हो गई। निवेशकों ने भी कमजोर इक्विटी की बजाय मजबूत बुलियन में निवेश को तरजीह दी।
घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये बढ़कर 24,400 रुपये प्रति हो गई। चांदी के सिक्कों में भी 1,000 रुपये की तेजी आई और सिक्का लिवाली 80,000 और बिकवाली 81,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।
विज्ञापन