फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Gold, silver surge on festive demand, global cues

त्योहारी मांग बढ़ी और चढ़ गए सोने के भाव

Thu, 16 Oct 2014 08:48 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Thu, 16 Oct 2014 08:48 PM IST
विज्ञापन
त्योहारी खरीदारी में तेजी आने के साथ ही घरेलू सराफा बाजार में सोने-चांदी के भाव चढ़ गए। सोने के भाव 190 रुपये उछलकर 27,840 रुपये प्रति दस ग्राम हो गए।
विज्ञापन


वहीं, औद्योगिक मांग में सुधार से चांदी के भाव 100 रुपये सुधरकर 38,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गए।

सराफा बाजार के कारोबारियों का कहना है कि त्योहारी सीजन के चलते ज्वेलर्स और रिटेलरों की तरफ से खरीदारी तेज रही। इसके अलावा विदेशी बाजारों में भी सोने में मजबूती का रुझान दिखाई दिया। वहीं, डॉलर के मुकाबले रुपये के नरम पड़ने से आयात महंगा हुआ और इसका असर कीमतों पर पड़ा।
विज्ञापन


न्यूयार्क में सोने के भाव 0.72 फीसदी उछलकर पांच सप्ताह के शीर्ष स्तर 1,241.10 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गए। चांदी भी 0.32 फीसदी ऊपर 17.45 डॉलर प्रति औंस पर बोली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी भी 100 रुपये उछलकर 24,300 रुपये प्रति पर बिकी। हालांकि, चांदी सिक्कों के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाली 69,000 और बिकवाली 70,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed