{"_id":"03539bfc-1d1a-11e2-bae0-d4ae52bc57c2","slug":"gold-silver-online-investment-platform","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने, चांदी में निवेश के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
सोने, चांदी में निवेश के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म
मुंबई/एजेंसी
Updated Tue, 23 Oct 2012 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सराफा कारोबार से जुड़ी दो प्रमुख कंपनियों ने थोक भाव पर निवेश का ऑनलाइन प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत निवेशक थोक मूल्य पर छोटी मात्रा में सोने और चांदी की खरीद कर सकेंगे।
विज्ञापन
ऋद्धिसिद्धि बुलियंस और फिनकर्व बुलियन प्राइवेट लिमिटेड की इस प्लेटफॉर्म को ‘बुलियन इंडिया’ का नाम दिया गया है। इसके सदस्य ऑनलाइन प्रणाली के जरिए सोने की छड़ खरीद, बेच या रख सकेंगे। मामूली शुल्क पर खरीद की घर तक डिलीवरी की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
ऋद्धिसिद्धि बुलियंस के निदेशक पृथ्वीराज कोठारी ने कहा है कि लोग सोने और चांदी की खरीद करना चाहते हैं और उसका इस्तेमाल जरूरत के समय करना चाहते हैं। बुलियन इंडिया एक ऐसा माध्यम है, जहां खुदरा ग्राहक सोने और चांदी की खरीद शेयरों की तरह कर सकेंगे और जरूरत के समय उसे बाजार में बेच सकेंगे।
विज्ञापन
इस पहल के तहत एक ग्राम, 5 ग्राम, 10 ग्राम में सोने की पिंड उपलब्ध होगी। जबकि, चांदी की पिंड 10 ग्राम, 20 ग्राम, 50 ग्राम और 100 ग्राम में उपलब्ध होगी।