सोना हुआ महंगा, जानिए आज का भाव?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वेलर्स की तरफ से मांग बढ़ने से घरेलू सराफा में सोना 60 रुपये मजबूत होकर 28,785 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। हालांकि, औद्योगिक मांग में नरमी के चलते चांदी के भाव 100 रुपये घटकर 44,800 रुपये प्रति किलो पर आ गए।
कारोबारियों का कहना है कि शादी-ब्याह के सीजन की मांग के चलते ज्वेलर्स की तरफ से खरीदारी बढ़ने से सोना मजबूत हुआ।
सोने की गिन्नी हुई महंगी
हालांकि, विदेशी बाजारों में नरमी रही। घरेलू बाजार में सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,900 रुपये प्रति पर टिकी रही। जबकि, चांदी के सिक्कों में 1,000 रुपये प्रति सैकड़ा की तेजी रही। चांदी सिक्का लिवाली भाव 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गए।