सोने के दामों में फिर आई गिरावट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की चमक फीकी पड़ने और स्थानीय स्तर पर मांग कमजोर पड़ने से घरेलू सराफा बाजार में सराफे में दोतरफा रुख रहा।
सोना 50 रुपये उतरकर 28,660 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया, जबकि औद्योगिक मांग मजबूत होने से चांदी 200 रुपये उछलकर तीन महीने के उच्चतम स्तर 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
सोने के सिक्कों के दाम स्थिर
घरेलू बाजार में सोने के सिक्के के भाव 24,900 रुपये प्रति आठ ग्राम पर स्थिर रहे। चांदी सिक्कों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। चांदी सिक्का लिवाली भाव 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
लंदन में सोने के भाव 0.6 फीसदी गिरकर 1,311.65 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। कारोबारियों के मुताबिक खुदरा व्यापारियों और ज्वेलर्स ने ऊंचे भाव के चलते सोने की खरीदारी से परहेज किया। इसके साथ ही विदेशों में मांग सुस्त रहने का असर भी घरेलू बाजार पर हुआ।