फिर सस्ता हुआ सोना, जानिए भाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेशी बाजारों में नरमी के बीच थोक बाजार में बिकवाली का दबाव रहने से घरेलू सराफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट बनी रही।
घरेलू बाजार में मंगलवार को सोने के भाव 140 रुपये गिरकर 28,060 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गए। हालांकि, चांदी 44,900 रुपये प्रति किलो पर स्थिर रही।
कारोबारियों का कहना है कि वैश्विक बाजार में कीमतें तीन माह के शीर्ष से उतर गईं, जिसका असर घरेलू बाजार में कीमतों पर हुआ।
विदेशों में भी घट गए सोने के दाम
सिंगापुर में सोने के भाव 0.2 फीसदी नीचे 1,316.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गए। घरेलू बाजार में सोने में गिरावट का असर सिक्कों के भाव पर हुआ।
सोने की आठग्रामी गिन्नी 24,800 रुपये प्रति पर आ गई। हालांकि, चांदी सिक्कों में स्थिरता रही। चांदी सिक्का लिवाली 79,000 और बिकवाली 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।