फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   gold price down, know what is today's rate?

फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की

Sun, 11 May 2014 01:25 AM IST
Updated Sun, 11 May 2014 01:25 AM IST
विज्ञापन
gold price down, know what is today's rate?

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़त के रुझान के बावजूद घरेलू स्तर पर सुस्ती के कारण शनिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 140 रुपये लुढ़ककर 30340 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया।

विज्ञापन


चांदी का भाव 70 रुपये उतरकर 41700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। लंदन में सोना हाजिर मामूली बढ़त के साथ 1290.84 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

अमेरिका में हुआ महंगा

gold price down, know what is today's rate?

अमेरिका में भी सोना वायदा 3.60 डॉलर चढ़कर 1291.30 डालर प्रति औंस हो गया। डीलरों के मुताबिक यूक्रेन के तनावपूर्ण हालात को देखते हुए निवेशकों के पीली धातु की ओर रुख करने और दुनिया की प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर के लगातार दूसरे सप्ताह कमजोर रहने से सोने में बढ़त बनी हुई है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी भी 0.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 19.14 डालर प्रति औंस बोली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed